फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   2439 workers from Gujarat, workers from Maharashtra also started

गुजरात से आए 2439 श्रमिक, महाराष्ट्र से भी आने लगे मजदूर

Tue, 12 May 2020 12:59 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 12 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
2439 workers from Gujarat, workers from Maharashtra also started
prayagraj news - फोटो : prayagraj

गुजरात से सोमवार को भी दो विशेष ट्रेनों से श्रमिक आए। इनमें  2439 श्रमिक सवार रहे। सभी को 79 बसों के माध्यम से गृह जनपद भेजा गया। देर रात महाराष्ट्र से भी श्रमिकों के आने का क्रम शुरू हो गया। पुणे से भी देर रात एक विशेष ट्रेन करीब 1200 श्रमिकों को लेकर पहुंची।

विज्ञापन

2439 workers from Gujarat, workers from Maharashtra also started
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दूसरे राज्यों से अब तक 18 विशेष ट्रेनों में श्रमिक आ चुके हैं। इनमें से 11 ट्रेनें गुजरात से आईं। इनके अलावा एक-एक ट्रेन पंजाब, आंध्र प्रदेश तथा महाराष्ट्र से आई। गुजरात के नौसारी से चली ट्रेन 1178 श्रमिकों को लेकर यहां सुबह 8.40 बजे पहुंची। यहां स्टेशन पर पहले इनका चिकित्सीय परीक्षण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2439 workers from Gujarat, workers from Maharashtra also started
prayagraj news - फोटो : prayagraj

फिर आश्रय स्थल में भोजन आदि कराने के बाद इन्हें 38 बसों से गृह जनपद भेजा गया। प्रयागराज के श्रमिकों को भी बसों से घर भेजा गया और होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए। गुजरात के सूरत से चली दूसरी ट्रेन यहां दिन में 3.35 बजे पहुंची। इसमें 1261 श्रमिक थे। जांच तथा भोजन आदि के बाद इन्हें 41 बसों से गृह जनपद भेजा गया। 

विज्ञापन

2439 workers from Gujarat, workers from Maharashtra also started
prayagraj news - फोटो : prayagraj

आज भी आएंगी दो ट्रेनें

श्रमिकों को लेकर दो ट्रेनें मंगलवार को भी आएंगी। महाराष्ट्र के कोल्हापुर से चलने वाली ट्रेन के यहां रात में करीब 10 बजे पहुंचने की उम्मीद है। वहीं दूसरे ट्रेन गुजरात के साबरमती से आएगी।

महाराष्ट्र से श्रमिकों का आना शुरू, बढ़ी सतर्कता

अलग-अलग माध्यमों से महाराष्ट्र से श्रमिकों तथा अन्य लोगों के आने का क्रम कई दिनों से शुरू है। अब ट्रेन से भी महाराष्ट्र से मजदूरों को लाने का क्रम शुरू हो गया है। चूंकि, गुजरात के साथ महाराष्ट्र भी संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील राज्यों में शामिल है। इसके अलावा यहां पाए गए ज्यादातर पॉजिटिव मामलों का कनेक्शन भी महाराष्ट्र से हैं। ऐसे में महाराष्ट्र से श्रमिकों को आगमन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के अलावा क्वारंटीन के दौरान पहरेदारी भी बढ़ा दी गई है। निगरानी समितियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed