फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CO City removed in Ambedkar Nagar Bariyavan case

अंबेडकरनगर बरियावन मामला: अब सीओ सिटी पर भी गिरी गाज, इंस्पेक्टर व लेखपाल समेत पांच का पहले ही चुका है निलंबन

Wed, 23 Sep 2026 10:50 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 23 Sep 2026 10:50 AM IST
सार
Register For Event

अंबेडकरनगर का बरियावन मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में अब सीओ सिटी पर गाज गिरी है। उन्हें हटा दिया गया है। इंस्पेक्टर व लेखपाल समेत पांच का पहले ही निलंबन चुका है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
CO City removed in Ambedkar Nagar Bariyavan case
सीओ सिटी हटाए गए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में अकबरपुर के बरियावन में रातोंरात मकान-दुकानें गिराए जाने के मामले में कार्रवाई का दायरा बढ़ता जा रहा है। अब सीओ सिटी पर भी गाज गिरी है। सीओ सिटी नीतीश कुमार को पुलिस कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनकी जगह आलापुर के सीओ अरुण कुमार नौहवार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं यातायात की जिम्मेदारी संभाल रहे जितेंद्र कुमार सिंह को सीओ आलापुर बनाया गया है। मामले में इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मी व एक लेखपाल का निलंबन पहले ही चुका है।

विज्ञापन


बताते चलें कि बरियावन में 20 सितंबर की रात जेसीबी से दबंगों ने 11 मकान-दुकानें ध्वस्त कर दी थीं। मामले में मंगलवार को पुलिस ने जांच के दौरान तीन जेसीबी जब्त कीं और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के मुताबिक, पीछे की जमीन तक रास्ता बनाने के लिए दुकानों को गिराए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में जमीन मालिकों की भूमिका की भी जांच शुरू की है।
विज्ञापन


घटना के बाद लापरवाही के आरोप में अकबरपुर के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को निलंबित किया जा चुका है। साथ ही हल्का प्रभारी और बीट आरक्षी के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई हुई। संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ में घटना की जानकारी नहीं होने की बात सामने आई थी। इसे ड्यूटी में लापरवाही माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, प्रकरण से जुड़े कथित ऑडियो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कथित ऑडियो में तीन जेसीबी और तीन लाख रुपये के लेनदेन का जिक्र होने का दावा किया गया। जबकि, वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे लिए दिखाई दे रहे हैं। अब सीओ स्तर पर हुए फेरबदल के बाद बरियावन प्रकरण में पुलिस की जवाबदेही तय करने की कार्रवाई और तेज होने के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed