{"_id":"6a88a10ff906ab614701e7d5","slug":"two-cunning-goat-thieves-arrested-three-goats-recovered-auraiya-news-c-211-1-aur1024-150198-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बकरियां लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, तीन बकरियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बकरियां लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, तीन बकरियां बरामद
Sat, 22 Aug 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के आसपास तमंचे के बल पर बकरियां लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से तीन लूटी हुई बकरियां, दो तमंचे, चार कारतूस और घटना में इस्तेमाल बिना नंबर की कार बरामद हुई है।
कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि 19 अगस्त को अयाना के दासपुर निवासी प्रदीप कुमार से छह बकरियां और 20 अगस्त को नबलपुर निवासी भगीरथ से तीन बकरियां कार सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूट ली थीं। शुक्रवार तड़के करीब 5:17 बजे नरोत्तमपुर बाईपास नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने सोनू उर्फ अमन निवासी अनुरुद्धापुर, कुदरकोट और अमित निवासी नगला खगी, अछल्दा को दबोच लिया। भागने की कोशिश में सोनू के पैर में चोट आई।
जिसे अस्पताल भेजा गया। आरोपी बकरियों को बेचने कन्नौज जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोनू के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।