{"_id":"6a89a611f09bc87aab055cf9","slug":"hearing-on-advocates-association-plea-regarding-ram-mandir-offering-theft-case-adjourned-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अधिवक्ता संघ की याचिका पर टली सुनवाई, अब 29 अगस्त मिली नई तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अधिवक्ता संघ की याचिका पर टली सुनवाई, अब 29 अगस्त मिली नई तारीख
Sat, 22 Aug 2026 07:07 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:07 PM IST
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में अधिवक्ता संघ की याचिका पर आज सुनवाई टल गई। अब 29 अगस्त को अगली सुनवाई होगी। विवेचक के पास आपत्ति दाखिल करने का अंतिम मौका रहेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कोर्ट सुनवाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या स्थित राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की विवेचना अदालत की निगरानी में कराए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ की ओर से दाखिल मॉनिटरिंग प्रार्थना पत्र पर शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अभियोजन पक्ष की ओर से प्रार्थना पत्र पर आपत्ति दाखिल करने के लिए अदालत से समय मांगा गया।
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट रजत वर्मा ने अभियोजन अधिकारी की मांग स्वीकार करते हुए आपत्ति दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया है। मामले में अगली सुनवाई के लिए 29 अगस्त की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ के महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल की ओर से दाखिल मॉनिटरिंग प्रार्थना पत्र में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव रहे चंपत राय, ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा और गोपाल राव की भूमिका की भी जांच किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
अदालत ने पूर्व में अभियोजन पक्ष को अधिवक्ता संघ के प्रार्थना पत्र की पोषणीयता पर आपत्ति दाखिल करने का निर्देश दिया था। शनिवार को विशेष अभियोजन अधिकारी ने आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए और समय मांगा, जिस पर अदालत ने अंतिम अवसर देते हुए 29 अगस्त को सुनवाई निर्धारित कर दी।