फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Preparations for Deepotsav at Ram Ki Paidi are in full swing

अयोध्या: राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की तैयारियां तेज, घाटों पर दीप सजाने में जुटे अवध विश्वविद्यालय के वालंटियर

Wed, 04 Nov 2026 05:17 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 04 Nov 2026 05:17 PM IST
सार
Register For Event

दीये सजाने के लिए वालंटियर को अलग-अलग टोलियों में बांटकर निर्धारित घाटों की जिम्मेदारी दी गई है। टीमें घाटों की सीढ़ियों पर दीपों की कतारें सजाने और उन्हें व्यवस्थित करने में जुटी हैं।

विज्ञापन
Preparations for Deepotsav at Ram Ki Paidi are in full swing
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को अवध विश्वविद्यालय के पांच हजार से अधिक वालंटियर घाटों पर पहुंचे और दीये बिछाने का काम शुरू किया। पहले दिन एक से 35 नंबर घाट तक दीये सजाए गए। चौक पूर्णा की डिजाइन भी तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन


नोडल प्रभारी एसएस मिश्रा ने बताया कि वालंटियर को अलग-अलग टोलियों में बांटकर निर्धारित घाटों की जिम्मेदारी दी गई है। टीमें घाटों की सीढ़ियों पर दीपों की कतारें सजाने और उन्हें व्यवस्थित करने में जुटी हैं। इस बार कई ऐसे विद्यार्थी भी आयोजन का हिस्सा बने हैं, जिन्होंने अब तक दीपोत्सव को टीवी और अखबारों में ही देखा था।
विज्ञापन


पहली बार दीपोत्सव में शामिल हुए वालंटियर
अवध विश्वविद्यालय की वालंटियर ने कहा कि पहली बार अयोध्या में इतने बड़े आयोजन को करीब से देख रहा हूं। दीये सजाने में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा है।

अवध विश्वविद्यालय की लक्ष्मी कसौधन ने कहा कि दीपोत्सव के बारे में अब तक टीवी और अखबारों में देखा-पढ़ा था। आज सामने से देखकर उत्साहित हूं। प्रदेश सरकार का धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकापुर के शुभम पाल का कहना है कि घाटों पर हजारों दीये और इतनी बड़ी तैयारी देखना शानदार अनुभव है। खुशी है कि मुझे भी इसमें योगदान का मौका मिला।

गोंडा के अवधेश का कहना है कि अयोध्या का दीपोत्सव हमेशा आकर्षित करता था। पहली बार यहां आकर तैयारियां देखने और खुद दीये सजाने का अवसर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed