फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir offering theft Accused produced via video conferencing judicial custody extended until September 5

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई आरोपियों की पेशी, 5 सितंबर तक बढ़ी न्यायिक अभिरक्षा

Sat, 22 Aug 2026 06:54 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 06:54 PM IST
सार
Register For Event

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई। सभी की न्यायिक अभिरक्षा 5 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Ram Mandir offering theft Accused produced via video conferencing judicial custody extended until September 5
पुलिस गिरफ्त में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी। (फाइल) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अयोध्या स्थित राम मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी के मामले में जेल में निरुद्ध सभी आठ आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा पांच सितंबर तक बढ़ा दी गई है। शनिवार को सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष की मांग पर विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट रजत वर्मा ने न्यायिक अभिरक्षा रिमांड बढ़ाने का आदेश दिया।

विज्ञापन


मामले में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्रा को 25 जून को गिरफ्तार किया गया था। 26 जून को अवकाश के दिनों की रिमांड के लिए सभी आरोपियों को मजिस्ट्रेट निवेदिता सिंह के समक्ष पेश किया गया था। इसके बाद एंटी करप्शन कोर्ट में पेशी के लिए 29 जून की तारीख तय हुई थी।
विज्ञापन


29 जून को विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई पेशी के बाद आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा 13 जुलाई तक बढ़ाई थी। इसके बाद 13 जुलाई को 27 जुलाई, 27 जुलाई को 10 अगस्त और 10 अगस्त को 22 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाई गई थी। शनिवार को हुई पेशी के बाद अब सभी आरोपी पांच सितंबर तक जेल में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशन खाते की सत्यापन रिपोर्ट अदालत में दाखिल

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पेंशन बैंक खाते से जुड़े मामले में शनिवार को उसकी ओर से महत्वपूर्ण दस्तावेज अदालत में दाखिल किए गए। लीगल एंड डिफेंस कौंसिल के डिप्टी चीफ कुलशेखर सिंह ने उच्च न्यायालय की विधि व्यवस्था से संबंधित कागजात के साथ बैंक की सत्यापन रिपोर्ट भी अदालत में प्रस्तुत की।



इस मामले में विवेचक की ओर से बैंक सत्यापन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए लगातार समय मांगा जा रहा था। शनिवार को पुलिस द्वारा बैंक को भेजे गए पत्र की प्रति भी अदालत में दाखिल की गई। न्यायाधीश रजत वर्मा ने अभियोजन पक्ष को 25 अगस्त से पहले आरोपी की ओर से दाखिल दस्तावेजों पर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। पेंशन खाते से जुड़े मामले में अदालत का आदेश 25 अगस्त को आने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed