फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sanjay Singh surrounded BJP on why Champat Rai is not being arrested

अयोध्या: 'चंपत राय की गिरफ्तारी क्यों नहीं?' संजय सिंह का भाजपा पर वार; बोले- राम मंदिर के नाम पर हुआ बड़ा खेल

Sat, 24 Oct 2026 12:57 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 12:57 PM IST
सार
Register For Event

अयोध्या पहुंचे संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पूछा कि चंपत राय की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है? राम मंदिर के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उन्होंने कई सवाल खड़े किए। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Sanjay Singh surrounded BJP on why Champat Rai is not being arrested
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण और भगवान श्रीराम के नाम पर चढ़ावे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा जैसे कथित आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। मामले में कार्रवाई के बजाय लीपापोती की जा रही है।

विज्ञापन


शनिवार को अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे संजय सिंह का प्रदेश अध्यक्ष रहे सभाजीत सिंह और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां उन्होंने राम मंदिर निर्माण, जमीन और आभूषणों से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
विज्ञापन


संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि बिना जानकारी के 13 लाख नाम जोड़ दिए गए। साथ ही ऑटो-जेनरेटेड फॉर्म-7 के जरिये 85,854 मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाया। इनमें 90 प्रतिशत नाम अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सिंह ने कहा कि भाटी अपना स्पष्टीकरण दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि भाटी ने कहा है कि उनका जन्म हिंदू धर्म में हुआ है और वह इसी धर्म में अपना जीवन बिताएंगे। अयोध्या एयरपोर्ट से संजय सिंह सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गए। वहां उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed