फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Massive fire fan factory houses evacuated drums turpentine and solvent compounded challenge fire crews deploye

पंखा फैक्ट्री में भीषण आग: 25 मकान खाली कराए गए, तारपीन-सॉल्वेंट के ड्रमों ने बढ़ाई चुनौती; दमकल की टीम तैनात

Mon, 28 Sep 2026 11:09 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 28 Sep 2026 11:09 AM IST
सार
Register For Event

वाराणसी के मड़ौली तिराहा स्थित पंखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। एहतियातन आसपास के 25 मकान खाली कराए गए। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। फैक्ट्री में रखे तारपीन और सॉल्वेंट के ड्रमों ने चुनौती बढ़ा दी। संकरी गली के कारण दमकल वाहन अंदर नहीं पहुंच सके। जीटी रोड से पाइप बिछाकर आग बुझाई जा रही है।

विज्ञापन
Massive fire fan factory houses evacuated drums turpentine and solvent compounded challenge fire crews deploye
आग बुझाने का प्रयास करती दमकल टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

मड़ौली क्षेत्र स्थित रवि पंखा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने एहतियातन फैक्ट्री के आसपास स्थित करीब 25 मकानों को खाली कराया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन




फैक्ट्री के मैनेजर अनादिशंकर गुप्ता के मुताबिक, रात में संतोष मौर्य गार्ड की ड्यूटी पर तैनात थे। भोर करीब 4 बजे उन्होंने फैक्ट्री से धुआं उठता देखा। इसके बाद तत्काल मैनेजर और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस प्रशासन और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन

फैक्ट्री परिसर में पंखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले तारपीन, सॉल्वेंट और अन्य ज्वलनशील केमिकल ड्रमों में रखे थे। ऐसे में आग बुझाने के दौरान फायरकर्मियों को बेहद सावधानी बरतनी पड़ी। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग बुझने और जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

आग की लपटों और गर्मी को देखते हुए मंडुवाडीह पुलिस ने आसपास के घरों को खाली कराया, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। घटना के चलते पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

पुलिस और दमकल टीम पहुंची

फायर ब्रिगेड के ऑफिसर विनोद पांडेय ने बताया कि फैक्ट्री तक पहुंचने वाला रास्ता काफी संकरा है। इसके कारण दमकल की गाड़ियां फैक्ट्री के पास तक नहीं पहुंच पा रही थीं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जीटी रोड पर खड़ी कर पाइप के जरिए पानी फैक्ट्री तक पहुंचाया गया। पानी खत्म होने पर चांदपुर स्थित एक फैक्ट्री से पानी भरकर दमकल की टीम दोबारा आग बुझाने में जुटी रही।

आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी तेज गर्मी से फैक्ट्री की दो मंजिला इमारत के पिलर आगे की ओर झुकने लगे। ऐसे में भवन की संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना रहा। फायरकर्मी आसपास के हिस्सों को सुरक्षित रखते हुए आग पर लगातार पानी का छिड़काव करते रहे।

विज्ञापन

फैक्ट्री प्रबंधन के मुताबिक, आग से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं हो सका है। मैनेजर अनादिशंकर गुप्ता ने बताया कि आग पूरी तरह बुझने के बाद स्टॉक और तैयार माल का मिलान किया जाएगा, जिसके बाद ही नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

फैक्ट्री के डायरेक्टर संजीव जयपुरिया, निवासी ब्रिज एल्क्लेव, सुंदरपुर वर्तमान में हैदराबाद में हैं। घटना की सूचना उन्हें भी दे दी गई है। फैक्ट्री की इमारत से धुआं उठ रहा था और फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed