फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Mechanic electrocuted and burned to death

बागपत: ट्रक को जैक लगाकर उठाया, तो हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, करंट लगने के बाद जलकर मैकेनिक की मौत

Sun, 20 Sep 2026 03:39 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 20 Sep 2026 03:39 PM IST
सार
Register For Event

बागपत के चमरावल मार्ग पर मैकेनिक मोइन की दुकान पर खनन करने वाले वाहन को उसका चालक बिना बताए जैक पर उठाने लगा। हाइटेंशन की चपेट में आने से वाहन में करंट उतर आया और मोइन की जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Baghpat: Mechanic electrocuted and burned to death
मोइन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के चमरावल मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक मैकेनिक की करंट लगने के बाद जलकर मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब एक खनन करने वाले वाहन को मरम्मत के लिए जैक से उठाया जा रहा था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शहर के चमरावल मार्ग पर सेंट एंजेल्स स्कूल के पास मैकेनिक मोइन की दुकान पर खनन करने वाला ट्रक दुरुस्त होने के लिए आया हुआ था। मैकेनिक को बताए बिना चालक ने जैसे ही उसे जैक लगाकर ऊपर उठाया, ट्रक ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गया। नीचे खड़े मोइन को जोर का करंट लगा और वह जलने लगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोइन की चीख सुनकर लोग दौड़े, मगर कोई कुछ नहीं कर सकता। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने वाहन को चमरावल मार्ग से हटवाकर यार्ड में खड़ा कराया है।
 
विज्ञापन

परिवार की मांग 
मोइन के परिवार वालों को घटना की सूचना दी गई तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed