{"_id":"6a8ca9a0ee76d68a25092fa9","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-157575-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मुर्दे पर हुआ मुकदमा, बेगुनाही की गवाही देगा मृत्यु प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मुर्दे पर हुआ मुकदमा, बेगुनाही की गवाही देगा मृत्यु प्रमाण पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुलिस अब मुर्दों पर भी मुकदमे करने लगी है। यह थोड़ा चौंकाने वाला है मगर बागपत कोतवाली पुलिस ने यह कारनामा किया है। गौरीपुर गांव में रुपये के लेनदेन में मारपीट की शिकायत आने पर पुलिस ने जांच करने की जरूरत नहीं समझी और प्राथमिकी में दो साल पहले मर चुके ऋषिपाल को भी नामजद कर दिया। अब ऋषिपाल का नाम निकालने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है। मृतक की पुत्रवधू अनीता देवी ने पुलिस की इस कारगुजारी से एसपी को अवगत कराने की बात कही है।
गौरीपुर गांव की अनीता देवी ने बताया कि गांव के ही मेहरदीन ने 14 अगस्त को उसके तीन बेटों सुनील, योगेश, आकाश, पति कालू, देवर सुदामा और ससुर ऋषिपाल के खिलाफ बागपत कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मेहरदीन ने प्राथमिकी में बताया कि उसने कालू को रुपये उधार दिए थे। उन रुपयों का तकादा करने के लिए दो अगस्त को वह कालू के घर गया था। वहां पर उसने ऋषिपाल से कहा कि अपने बेटे कालू से उसके रुपये वापस दिलाए। तभी ऋषिपाल ने अपने बेटे कालू, दूसरे बेटे सुदामा, पोते आकाश, योगेश व सुनील के साथ मिलकर उसको पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने मेहरदीन की शिकायत पर जांच तक नहीं की और 14 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज करते हुए मृतक ऋषिपाल उर्फ रिछपाल को भी नामजद आरोपी बना दिया। ऋषिपाल की दो साल पहले 83 वर्ष की उम्र में बीमारी के कारण मौत हो गई थी, जिनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी उन्होंने बनवा रखा है।
रुपये न देने के लिए प्राथमिकी दर्ज कराने का आरोप
अनीता ने आरोप लगाया कि उसके पति कालू से मेहरदीन ने एक लाख रुपये से ज्यादा लिए हुए हैं। पिछले कुछ समय से उसके पति की मानसिक हालत ठीक नहीं होने पर दिल्ली के अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। दो अगस्त को मेहरदीन उनके घर आया और उसके पति से फिर से रुपये मांगने लगा। आरोप है कि उन्होंने पहले उधार दिए रुपये मांगे तो वह गाली-गलौज करके भाग गया। रुपये देने से बचने के लिए उसके पूरे परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। घटना में नामजद उसका बेटा आकाश अपने दोस्तों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गया हुआ था। वहीं मेहरदीन का आरोप है कि उसने एक लाख रुपये से ज्यादा कालू को दिए हुए है। रुपये मांगने पर उसके साथ मारपीट की गई और यह घटना सही है।
विज्ञापन
वर्जन-
मृतक बुजुर्ग को आरोपी बनाकर प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला जानकारी में नहीं है और न ही अभी तक ऐसी शिकायत मिली है। यदि ऐसा है तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-सुकन्या शर्मा, सीओ बागपत