फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   education news

Baghpat News: मैं हूं प्रेम, मैं ही हूं क्रांति की आवाज, शब्दों से बांध दूं चुप्पियों का राज

Tue, 29 Sep 2026 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
education news
बड़ौत। दशलक्षण पर्व के समापन पर पंच परमेष्ठी प्रचार समिति के तत्वावधान में रविवार की रात नगर के दिगंबर जैन कॉलेज परिसर में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां कवियों ने अपनी कविता पढ़कर श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ़ कुमार विश्वास ने सबसे पहले मैं हूं प्रेम, मैं ही हूं क्रांति की आवाज, शब्दों से बांध दूं चुप्पियों का राज को पढ़कर सुनाया। उन्होंने अपनी चर्चित कविता कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है भी सुनाई। वहीं उन्होंने कविता के बीच में टैरिफ बढ़ाने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी तंज कसे कि भारतीय टैरिफ बढ़ाने से नहीं डरते हैं। वीर रस के कवि डॉ़ अर्जुन सिसौदिया ने काव्य पाठ करते हुए कहा कि युद्ध नहीं जिनके जीवन में, वे भी बहुत अभागे, या तो प्रण को तोड़ा होगा, या रण से भागे होंगे।
विज्ञापन

इनके अलावा कवि शशिकांत यादव ने कहा कि लेखनी उठाई जब भी मैंने बसंत पर, जाने क्यों हमारा स्वाभिमान डोलने लगा, चोली, बिंदिया के गीत कभी मैं ना गा सकूंगा, यही एहसास मन को टटोलने लगा, देश की घिनौनी राजनीति देखकर रक्त खोलने लगा। वहीं सान्या रॉय, एकता भारती, महेंद्र मधुर, दुर्गेश तिवारी, आजम साकरी, दीपक पारेख आदि कवियों ने भी अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं से खूब तालियां बजवाई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, संस्था के अध्यक्ष संजय जैन, रालोद नेता अश्वनी तोमर, धनेंद्र जैन, विजय जैन, राजेश जैन, विवेक जैन व विशाल जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed