फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Plot to derail train in Baghpat; pile of interlocking tiles placed on tracks; emergency brakes applied

UP: बागपत में ट्रेन पलटाने की साजिश, पटरियों पर रखा इंटरलॉकिंग टाइल्स का ढेर, टकराते ही लगाए इमरजेंसी ब्रेक

Fri, 21 Aug 2026 12:31 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 21 Aug 2026 12:31 AM IST
सार
Register For Event

Baghpat News: शामली से दिल्ली जाते हुए बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे बागपत में ट्रेन के काऊ कैंचर से टाइल्स टकराईं। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। जांच में पता चला है कि ढाई किमी दूर रेलवे का ही एक काम चल रहा है, वहां से लाकर करीब 25 टाइल्स ट्रैक पर रखी गईं। 

विज्ञापन
UP: Plot to derail train in Baghpat; pile of interlocking tiles placed on tracks; emergency brakes applied
ट्रेन से हटाई गईं टाइल्स और क्षतिग्रस्त पटरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
There were 300 passengers on the train: दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे शामली से दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 64020 पलटाने की साजिश की गई। इसके लिए बागपत के बूढ़पुर हाल्ट के पास ट्रैक पर इंटरलॉकिंग टाइल्स रख दी गई। ट्रेन के काऊ कैचर से टाइल्स टकराई तो लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शामली रेलवे स्टेशन से एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 64020 बृहस्पतिवार तड़के 2:40 बजे चली थी, जिसमें करीब 300 यात्री थे। यह ट्रेन बूढ़पुर हाल्ट पर करीब तीन बजे पहुंची। ट्रेन बूढ़पुर हाल्ट से कासिमपुर खेड़ी जैसे ही रवाना हुई, तो ट्रैक पर रखीं कई इंटरलॉकिंग टाइल्स ट्रेन के काऊ कैचर से टकराई। लोको पायलट देव कुमार ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। उन्होंने घटना की सूचना दिल्ली में ट्रेन मैनेजर को दी। इसके बाद कासिमपुर खेड़ी स्टेशन मास्टर शशि भूषण मौके पर आए और जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी।
 

आरपीएफ शामली के एएसआई देशपाल, रेलवे पथ विभाग के की-मैन मीनू अली और गैंगमैन दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान ट्रैक पर इंटरलॉकिंग टाइल्स के करीब 20 से 25 टुकड़े रखे मिले, जिनमें कुछ टूटे हुए थे। इनके अलावा ट्रैक के पास भी कुछ टुकड़े पड़े थे, जो काऊ कैचर से टकराकर टूट गए थे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन टाइल्स रखने वालों का पता नहीं लग सका।
 
विज्ञापन

वहां ट्रेन करीब आधा घंटे तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छानबीन के बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। वहीं इस मामले में आसपास व गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है, जिससे टाइल्स रखने वालों का पता लग सके।
 

कासिमपुर खेड़ी स्टेशन पर रखी थीं टाइल्स
जांच में पता चला कि कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की ओर से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम कराया जा रहा है। वहां टाइल्स रखी हुई थीं। इन्हीं में से टाइल्स उठाकर करीब ढाई किलोमीटर दूर बूढ़पुर हाल्ट के पास जंगल में ट्रैक पर रख गया। इससे यह माना जा रहा है कि आरोपी को स्टेशन पर रखी निर्माण सामग्री की जानकारी थी।
 

दो ट्रेनों के बीच की गई ट्रैक से छेड़छाड़
बुधवार रात करीब 11:45 बजे ट्रेन संख्या 54057 इस स्थान से गुजरी थी। इसके बाद बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे ट्रेन संख्या 64020 वहां पहुंची। दोनों ट्रेनों के गुजरने के बीच ट्रैक पर टाइल्स रखी गईं। समय रहते चालक की सूझबूझ से ट्रेन रोक दिए जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।

ये बोले आरपीएफ इंस्पेक्टर
घटना की सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। ट्रैक पर इंटरलॉकिंग टाइल्स के टुकड़े मिले हैं। स्टेशन मास्टर शशि भूषण की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। 
- सोनित शर्मा, इंस्पेक्टर आरपीएफ शामली

ये भी देखें...
UP: बागपत के एक गांव में बुखार का प्रकोप, ढाई साल की बच्ची की मौत, 60 से ज्यादा बीमार; स्वास्थ्य विभाग अनजान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed