{"_id":"6a85f97bdc8976cf0804b4c4","slug":"truck-hits-bike-borne-loader-dies-banda-news-c-212-1-sknp1006-151014-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइक सवार पल्लेदार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइक सवार पल्लेदार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
फोटो 1- मृतक नंदकिशोर उर्फ नंदी। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 1- मृतक नंदकिशोर उर्फ नंदी। फाइल फोटो
-तिंदवारी थाना क्षेत्र के बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर धर्मकांटा के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
तिंदवारी (बांदा)। ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के कस्बा प्रेम नगर सभासद प्रतिनिधि इस्माइल ने बताया कि नंदकिशोर उर्फ नंदी (30) मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से अपनी पत्नी संध्या को लेने अपनी ससुराल गांव दोहा जा रहे थे। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर धर्मकांटा के पास पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल नंदी को तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। गांव में ही पल्लेदारी का काम करता था। वह नि:संतान था। तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।