{"_id":"6a95454aa9462cd5cc04d6b3","slug":"bike-riders-spread-panic-by-firing-at-modi-ground-in-bareilly-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: मोदी ग्राउंड में बाइक सवारों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, दो युवक घायल, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: मोदी ग्राउंड में बाइक सवारों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, दो युवक घायल, एक गिरफ्तार
Mon, 31 Aug 2026 02:41 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:41 PM IST
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र के मोदी ग्राउंड में रविवार रात बच्चों के झगड़े के बाद बाइक सवारों ने मारपीट की। आरोप है कि फायरिंग भी की गई, जिससे दहशत फैल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में स्थित मोदी ग्राउंड में बाइक से आए युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। तमंचे की बट मारकर दो लोगों को घायल कर दिया। एक पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नही। इस मामले में इज्जत नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
धौरेरा माफी निवासी शिवम पटेल ने बताया कि वह रविवार की रात आठ बजे मोदी मैदान में टहल रहे थे, तभी कुछ बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। शिवम ने बीच बचाव कर दिया। इसी बीच पुनीत मौर्य, अंशु मौर्य, भगवान शरण और राजवीर मौर्य बाइक से आकर अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर पुनीत ने तमंचा निकालकर टिंकू और मनोज के सिर पर बट मार दी।
विज्ञापन
जब पुनीत को पकड़ने की कोशिश की तो उसने शिवम पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली शिवम के पास से निकल गई। इसके बाद आरोपियों ने भागते हुए जान से मारने की धमकी दी। भागते हुए भी फायरिंग कर दहशत फैला दी। इज्जतनगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन