फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leader murdered in Bareilly Assailants inflicted multiple rapid stabs

बरेली में भाजपा नेता की हत्या: हमलावरों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ प्रहार, मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां

Sat, 29 Aug 2026 12:59 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 29 Aug 2026 12:59 PM IST
सार
Register For Event

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में रक्षाबंधन की रात भाजपा नेता की हत्या से सनसनीखेज फैल गई। हमलावरों ने उन्हें घेरकर चाकू से हमला किया। चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
BJP leader murdered in Bareilly Assailants inflicted multiple rapid stabs
सचिन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रक्षाबंधन की रात सुभाषनगर क्षेत्र के बंसीनगला में पुरानी रंजिश की वजह से भाजपा मणिनाथ मंडल (ओबीसी मोर्चा) के उपाध्यक्ष सचिन कश्यप की चाकू से मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात करीब 12 बजे घर के पास बगिया में हमलावरों ने सचिन को घेर लिया और गले समेत शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए। घायल सचिन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


सचिन की पत्नी गुड़िया देवी ने पड़ोस में रहने वाले बाबू उर्फ रोहित, अमित उर्फ भज्जी, बाबू की मां व आशीष मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोप लगाया कि बाबू नाम का युवक बच्चों के साथ गलत हरकत करता था। उनके पति ने इस बात का विरोध किया तो उनकी जान ले ली। सुभाषनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। गिरफ्तारी के बाद ही सही वजह का खुलासा होगा।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध हालात में डी फार्मा छात्र की मौत, पीएचसी में मिला शव, प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने पहले पड़ोसी युवक से हुआ विवाद
परिजन ने बताया कि करीब दो महीने पहले सचिन का पड़ोस में रहने वाले आपराधिक छवि के युवक बाबू से विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। आरोप है कि पड़ोसी युवक सचिन से रंजिश मान रहे थे। इसी रंजिश के चलते उनकी हत्या कर दी गई। 

परिजन के मुताबिक सचिन लंबे समय से भाजपा से जुड़े थे और क्षेत्र के लोगों की छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान में मदद करते थे। कुछ साल पहले तक वह प्रिंटिंग प्रेस में कर्मचारी रहे। परिवार की हालत ठीक नहीं है। सचिन के पिता और दो भाई रोडवेज स्टैंड पर पानी बेचते हैं। करीब दस साल पहले सचिन की शादी हुई और उनकी दो बेटियां व एक बेटा है। 

त्योहार की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं
सचिन की हत्या की खबर घर पहुंचते ही रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने बताया कि आठ भाई-बहनों में सचिन सबसे बड़ा था। रक्षाबंधन पर घर में मेहमान आए हुए थे। अचानक बेटे की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed