{"_id":"6ad99da2014545c59e0e97f8","slug":"delivery-boy-beaten-to-death-over-an-old-enmity-in-bareilly-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: रामलीला देखकर लौट रहे डिलीवरी कर्मी की पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार; चार पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली: रामलीला देखकर लौट रहे डिलीवरी कर्मी की पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार; चार पुलिसकर्मी निलंबित
Thu, 22 Oct 2026 10:55 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:55 AM IST
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात रामलीला देखकर घर लौट रहे डिलीवरी कर्मी की हत्या कर दी गई। हमले में उसका साथी घायल हो गया। मामले में 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
संजय सक्सेना का फाइल फोटो
- फोटो : स्रोत- परिजन
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात रंजिश के चलते एक फूड चेन कंपनी के डिलीवरी कर्मी संजय सक्सेना की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में उनका साथी मोनू सैनी भी घायल हो गया। मृतक की बहन साक्षी ने 11 नामजद समेत 12 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने देर रात दो अभियुक्तों विकास श्रीवास्तव और आकाश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने करगैना चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार, दरोगा अनुज कुमार, बीट आरक्षी ओमेंद्र सिंह और कांस्टेबल तुषार कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
साक्षी ने रिपोर्ट में बताया कि उनके भाई संजय और दोस्त मोनू रामलीला मंचन व मेला देखकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। होली चौक, शांति विहार पहुंचने पर विकास, आकाश, रनजीत, आशीष गुर्जर, श्रवण यादव, कृष्णा गोस्वामी, धीरज गुर्जर, राजेश गुर्जर, अभिषेक माली, शाहील पंडित और राहुल तेली सहित अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा
आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए संजय और मोनू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर साक्षी का छोटा भाई विजय और भतीजा अमन मौके पर पहुंचे। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। मोनू को भी चोटें आई थीं। संजय को मोनू, विजय और अन्य लोग तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए संजय और मोनू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर साक्षी का छोटा भाई विजय और भतीजा अमन मौके पर पहुंचे। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। मोनू को भी चोटें आई थीं। संजय को मोनू, विजय और अन्य लोग तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी विकास श्रीवास्तव और आकाश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। विकास का आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें 2025 का एक अन्य मामला भी शामिल है। टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। चार पुलिसकर्मी प्राथमिक लापरवाही के मामले में निलंबित किए गए हैं।