फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ultrasound center operator dies by hanging in Bareilly

बरेली: अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक ने फंदे से लटककर दी जान, रात में फोन पर पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sat, 24 Oct 2026 02:29 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 24 Oct 2026 02:29 PM IST
सार
Register For Event

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में फोन पर पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने जान दे दी। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Ultrasound center operator dies by hanging in Bareilly
ललित कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में खलीलपुर रोड स्थित गली नंबर दो में शनिवार सुबह 42 वर्षीय ललित कुमार पाल का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वह सहारनपुर में एक डॉक्टर के अल्ट्रासाउंड सेंटर की देखरेख करते थे। परिजनों के मुताबिक, रात में पत्नी से मोबाइल फोन पर कहासुनी के बाद उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


ललित के भाई मोहन कुमार उर्फ अन्नू ने बताया कि ललित की शादी छह साल पहले कीर्ति से हुई थी। उनका पांच साल का बेटा है। कीर्ति चार साल से बेटे के साथ जयपुर में रहकर ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। दंपती के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। ललित सात दिन पहले ही सहारनपुर से घर आए थे। 
विज्ञापन


मोहन कुमार के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पड़ोस में रहने वाली चाची ने उन्हें घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। सीओ द्वितीय नितिन कुमार, थाना प्रभारी विनोद सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed