{"_id":"6a8e089a3682532e280e4bcc","slug":"every-intersection-on-pilibhit-bypass-will-get-a-unique-identity-bareilly-news-c-4-bly1015-953102-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीलीभीत बाइपास पर हर चौराहे को मिलेगी विशिष्ट पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीलीभीत बाइपास पर हर चौराहे को मिलेगी विशिष्ट पहचान
Wed, 26 Aug 2026 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। व्यस्ततम मार्गों में से एक पीलीभीत बाइपास को नाथ कॉरिडोर की थीम पर विकसित किया जाएगा। इस सड़क को छह लेन का बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। परियोजना को मुख्यमंत्री के नाथ कॉरिडोर विजन के साथ जोड़ते हुए विकसित किया जा रहा है। बीडीए की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने मंगलवार को मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता समेत प्राधिकरण की पूरी तकनीकी टीम के साथ रोड का निरीक्षण किया।
उन्होंने डोहरा रोड चौराहा, वनखंडी नाथ चौराहा और सौ फुटा तिराहा का निरीक्षण किया। लोगों को जाम से बचाने के लिए मंथन किया गया। इन तीनों ही जगहों का कायाकल्प भी किया जाएगा।
मार्ग पर पारंपरिक और आधुनिक संयोजन वाली नाथ थीम आधारित विशेष प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। राहगीरों और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जगह-जगह सुंदर फोकस दीवारें, प्रतीकात्मक स्थापत्य कला और विशिष्ट आइकॉनिक एलिमेंट्स स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक चौराहे को उसकी भौगोलिक स्थिति और ट्रैफिक की आवश्यकता के अनुसार एक अनूठी और विशिष्ट पहचान प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
सौ फुटा तिराहे पर बनेगी फोकस दीवार
सौम्या पांडे ने बताया कि सौ फुटा तिराहे को एक विशिष्ट एवं आकर्षक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस तिराहे पर एक भव्य और आधुनिक फोकस दीवार का निर्माण किया जाएगा।