{"_id":"6ac99d6129ad7d032a02f21c","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-a-train-in-bareilly-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत, बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत, बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय हुआ हादसा
Sat, 10 Oct 2026 07:38 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:38 AM IST
बरेली के कैंट क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। वह बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन
किसान का फाइल फोटो
- फोटो : स्रोत- परिजन
विस्तार
बरेली के कैंट क्षेत्र के पालपुर कमालपुर में बंद रेलवे फाटक को पार करने के दौरान किसान मोतीलाल (50) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गांव मोहनपुर ठिरिया निवासी मोतीलाल की पत्नी रामश्री ने बताया कि पति खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह बृहस्पतिवार रात करीब 11-11:15 बजे भतीजे के साथ कहीं जा रहे थे। पालपुर कमालपुर में रेलवे फाटक बंद था। भतीजा बाइक को फाटक के नीचे से निकाल कर दूसरी ओर पहुंच गया।
विज्ञापन
मोतीलाल फाटक पार कर रहे थे। इस दौरान बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह परिवार में इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से छह बच्चों समेत पूरा परिवार गमगीन है।
विज्ञापन
सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि हादसे की सूचना पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान कराई। 20 मिनट में शव को हटाकर रेल यातायात बहाल कर दिया गया।