{"_id":"6aae46750b0146c92f09fe7e","slug":"farmers-will-receive-free-seed-mini-kits-in-bareilly-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: किसानों को मिलेगी मुफ्त बीज मिनी किट, मंडल में अब तक 15 हजार से अधिक ने कराई बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: किसानों को मिलेगी मुफ्त बीज मिनी किट, मंडल में अब तक 15 हजार से अधिक ने कराई बुकिंग
Sat, 19 Sep 2026 01:59 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:59 PM IST
कृषि विभाग बरेली मंडल में किसानों को बीज मिनी किट नि:शुल्क वितरित करेगा। किट में रबी फसल तोरिया, राई, सरसों, चना, मटर, मसूर का बीज होगा। इसके लिए अब तक 15 हजार से अधिक किसानों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
कृषि विभाग का कार्यालय
विस्तार
रबी सीजन 2026-27 में किसानों को गुणवत्तापूर्ण प्रामाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने मुफ्त बीज मिनीकिट वितरण शुरू किया है। बरेली मंडल में अब तक 15,145 मिनीकिट की बुकिंग हो चुकी है। किसानों को तिलहनी फसल में राई-सरसों और दलहनी फसलों में चना, मटर व मसूर के बीज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
संयुक्त कृषि निदेशक बरेली मंडल दुर्विजय सिंह ने बताया कि मंडल में 2,000 तोरिया, 63,400 तिलहनी और 9,718 दलहनी फसल के मिनीकिट उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष अब तक तोरिया के 1,401, तिलहनी के 4,096 और दलहनी फसलों के 9,648 मिनीकिट की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को विभाग की वेबसाइट agriculture.up.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अनिवार्य रूप से आवेदन करना होगा। इसके बाद ही चयनित किसानों को मुफ्त बीज मिनीकिट मिल सकेगी।
विज्ञापन