{"_id":"6a965931a61f55f478085167","slug":"fire-breaks-out-in-moving-car-near-toll-plaza-in-bareilly-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, तीन लोग बाल-बाल बचे; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, तीन लोग बाल-बाल बचे; देखें वीडियो
Tue, 01 Sep 2026 10:19 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:19 AM IST
बहेड़ी कस्बे से किच्छा जा रही कार में सोमवार रात आम डंडा टोल प्लाजा से पहले आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार तीन लोग निकल गए। पुलिस के मुताबिक, वाहन में स्पार्किंग हुई और फिर आग लग गई। सूचना पर गई फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बहेड़ी से किच्छा जा रही कार में सोमवार रात भीषण आग लग गई। यह घटना आम डंडा टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले हुई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीन लोग समय रहते बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
सोमवार रात करीब 12 बजे यह कार बहेड़ी से किच्छा की ओर जा रही थी। अचानक वाहन में स्पार्किंग हुई। देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। वाहन मालिक की पहचान बहेड़ी निवासी सलीम पुत्र हनीफ के रूप में हुई है। सलीम के साथ दो अन्य लोग भी कार में सवार थे। तीनों लोग समय रहते ही कार से बाहर निकल आए थे।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड को तत्काल बुलाया गया। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन