फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New train will run from Tanakpur to Bandra soon

ब्रेकिंग न्यूजः टनकपुर से बांद्रा को जल्द चलेगी नई ट्रेन

Sun, 16 Feb 2020 12:25 PM IST
बरेली ब्यूरो डॉ. पवन चंद्र, बरेली
डॉ. पवन चंद्र, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 16 Feb 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
New train will run from Tanakpur to Bandra soon
स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

आज से सातों दिन चल सकती है बरेली सिटी-लालकुआं डेमू

विज्ञापन

दूसरी डेमू भी यात्रियों का समय बचाते हुए बरेली सिटी से टनकपुर के लिए जल्द चलेगी

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे जल्द ही बांद्रा टर्मिनस (मुंबई) के लिए टनकपुर से एक नई वीकली ट्रेन चलाने जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो होली से भी पहले ही यात्रियों को इस नई ट्रेन का तोहफा मिल सकता है। यहां बता दें कि अभी इस रूट पर केवल दो ही ट्रेनें संचालित हैं। इसके अलावा कासगंज रूट पर इज्जतनगर मंडल ट्रेनों के ठहराव का भी वक्त घटाने जा रहा है, जिससे यात्री कम समय में अपनी यात्री पूरी कर सकेंगे।
टनकपुर से आगरा, कोटा और मुंबई के लिए ट्रेन चलाए जाने की मांग काफी समय से की जा रही है। रेलवे के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक मंडल की ओर से काफी पहले इस संबंध में प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बताते हैं कि इस समय रेलवे बोर्ड तकनीकि जानकारियां तेजी से जुटा रहा है। माना जा रहा है कि अगर सभी तकनीकि पहलू ठीक रहे तो यात्रियों को होली से पहले टनकपुर से बांद्रा टर्मिनस के लिए एक नई वीकली ट्रेन मिल सकती है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, इज्जतनगर मंडल बरेली सिटी से टनकपुर के लिए सेकंड डेमू भी जल्द शुरू करने जा रहा है। सेकंड डेमू की समय सारिणी रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के हिसाब से रखी गई है। अबतक इस रूट पर जो ट्रेनें चल रही हैं उनके टाइमिंग पीलीभीत से बरेली लौटने वाले और लालकुआं से टनकपुर जाने वाले यात्रियों पर सूट नहीं होते। सेकंड डेमू में इन्हीं कमियों को सुधारने की कोशिश की गई है। अधिकारियों के मुताबिक लालकुआं से 5.45 बजे शाम और पीलीभीत से 5.35 बजे शाम को डेमू चलाए जाने का निर्णय जल्द लिया जा सकता है। इसके अलावा बरेली सिटी से लालकुआं जाने वाली डेमू अब तक सप्ताह में छह दिन ही संचालित होती थी, लेकिन अब यह रविवार को भी चलेगी। उम्मीद है कि यह निर्णय 16 फरवरी से ही लागू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चपदस्थ अधिकारियों ने बताया कि अभी टनकपुर से कासगंज और कासगंज से मथुरा जाने वाली ट्रेन अपनी यात्री तय करने में काफी वक्त लेती है, लेकिन नए फैसले के मुताबिक पैसेंजर ट्रेनों का स्टेशनों पर ठहराव काफी कम कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे का फोकस यात्रियों का वेटिंग टाइम घटाने को लेकर है। बताते हैं कि अब तक टनकपुर से पीलीभीत करीब 40 मिनट, पीलीभीत से बरेली जंक्शन करीब 30 मिनट, बरेली जंक्शन से कासगंज पहुंचकर आधा घंटे से ज्यादा ट्रेनें खड़ी रहती हैं, जिससे यात्रियों का काफी वक्त खराब होता है। सूत्रों के मुताबिक अब इन स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव अधिकतम दस मिनट से ज्यादा का नहीं होगा। उम्मीद है कि होली से पहले ही नई समय सारिणी घोषित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed