फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Properties of two sugar mills in Bareilly will be auctioned

बरेली: दो चीनी मिलों की संपत्तियां होंगी नीलाम, किसानों को मिलेगा भुगतान, डीएम ने दिए निर्देश

Wed, 23 Sep 2026 12:39 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 23 Sep 2026 12:39 PM IST
सार
Register For Event

बरेली में डीएम अविनाश सिंह ने बहेड़ी और नवाबगंज चीनी मिलों के वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) मामलों की समीक्षा की। उन्होंने बहेड़ी मिल की बिक्री, संपत्तियों की नीलामी, मिल की मरम्मत व भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Properties of two sugar mills in Bareilly will be auctioned
डीएम अविनाश सिंह ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले की बहेड़ी और नवाबगंज चीनी मिलों पर प्रचलित वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) के मामलों को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने बहेड़ी चीनी मिल की संपत्ति की नीलामी, मिल की मरम्मत और बिक्री के बाद भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि बहेड़ी चीनी मिल के मुड़िया फार्म की 25 सितंबर को प्रस्तावित नीलामी का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक संभावित खरीदारों को इसकी जानकारी मिल सके। वहीं, नवाबगंज चीनी मिल के मूल्यांकन की रिपोर्ट मिलने पर उन्होंने तहसील स्तर पर नीलामी की व्यापक तैयारी कर जल्द प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
बैठक में बहेड़ी चीनी मिल प्रबंधन की ओर से मिल की मरम्मत और रिपेयरिंग में अपेक्षित तेजी नहीं होने का मुद्दा भी उठा। डीएम ने इसे लेकर नाराजगी जताते हुए मिल की मरम्मत का काम तत्काल और तेजी से शुरू कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने बहेड़ी चीनी मिल की बिक्री के संबंध में दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षरित एमओयू के अनुसार खरीद करने वाली फर्म से तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा। बैठक में उप गन्ना आयुक्त, एडीएम वित्त एवं राजस्व, जिला गन्ना अधिकारी, एसडीएम बहेड़ी व नवाबगंज, दोनों तहसीलों के तहसीलदार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, सचिव और बहेड़ी चीनी मिल के अध्यासी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed