{"_id":"6ac9cfdbd4c289a5810ee3dd","slug":"two-accused-of-cow-slaughter-case-arrested-in-encounter-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: गोकशी के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से दोनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: गोकशी के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से दोनों घायल
Sat, 10 Oct 2026 11:11 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:11 AM IST
बरेली के आंवला क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में मुरादाबाद के हैदर अली और संभल के शाहरुख के पैर में गोली लगी है। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
गोकशी के आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली के आंवला क्षेत्र में बदायूं रोड पर सिकरोड़ा गांव में शुक्रवार तड़के मुरादाबाद व संभल के गैंग ने गोकशी की घटना कर दी। इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। दोपहर बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुरादाबाद के हैदर अली और संभल के शाहरुख के पैर में गोली लगी है। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा और पशु कटान के उपकरण बरामद किए। दो कारतूस और एक कार भी कब्जे में ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया। उन्होंने बताया कि वे अपने साथियों के साथ संरक्षित पशुओं का मांस बेचते हैं। बृहस्पतिवार रात बारिश के कारण उनकी गाड़ी खेत में फंस गई थी।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि वे संभल के छोटा और बिजनौर के सरदार उर्फ वीर सिंह के साथ रेकी करते थे। रात में संरक्षित पशुओं को मारकर मांस दूसरे शहरों में बेचते थे। हैदर अली पर मुरादाबाद और संभल में पहले से नौ मामले दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन