फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Satta Ka Sangram How much development has taken place in the Kaptanganj Assembly constituency

सत्ता का संग्राम: कप्तानगंज विधानसभा में कितना हुआ विकास, क्या बोली यहां की जनता? देखें ये रिपोर्ट

Sun, 04 Oct 2026 09:29 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, कप्तानगंज (बस्ती)
अमर उजाला नेटवर्क, कप्तानगंज (बस्ती) Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 04 Oct 2026 09:29 AM IST
सार
Register For Event

अमर उजाला की टीम 'सत्ता का संग्राम' अभियान के तहत बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में लोगों से कई मुद्दों पर बातचीत की। वर्तमान में यहां अपना समाजवादी पार्टी से कविंद्र चौधरी विधायक हैं। स्थानीय लोगों ने विधायक और सरकार के काम पर खुलकर बात की।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram How much development has taken place in the Kaptanganj Assembly constituency
कप्तानगंज में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच बीच अमर उजाला की टीम 'सत्ता का संग्राम' अभियान के तहत बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र पहुंची। इस दौरान टीम ने किसानों, युवाओं और स्थानीय निवासियों से आगामी चुनावों के मुद्दों और क्षेत्र के विकास पर बातचीत की। वर्तमान में यहां अपना समाजवादी पार्टी से कविंद्र चौधरी विधायक हैं।

विज्ञापन


कप्तानगंज की छात्राओं के मुद्दे
कप्तानगंज में अमर उजाला की टीम ने महिला सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर छात्राओं से बातचीत की। छात्राओं ने बताया कि घर से कॉलेज आते समय अब वे अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं और माहौल पहले से बेहतर हुआ है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलने पर खुशी जाहिर की। हालांकि, छात्राओं ने खराब सड़कों का मुद्दा उठाया, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है और साइकिल से कॉलेज आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज के किसानों का मूड
किसानों से बातचीत के दौरान, उन्होंने सरकार की योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि के लाभ मिलने की बात कही। बीज और खाद की उपलब्धता पर भी संतोष व्यक्त किया गया। किसानों ने बताया कि उन्हें दो हजार रुपये की राशि मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि योगी सरकार में अपराधों में कमी आई है, जो पहले राह चलते लोगों को लूटने जैसी घटनाएं हो जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। 



सरकार के कामकाज पर क्या बोली कप्तानगंज की जनता
एक स्थानीय निवासी ने कहा कि सड़क, पानी, बिजली, न्याय व्यवस्था कप्तानगंज में अच्छी है। योगी सरकार में सुरक्षा व्यवस्था अच्छी है। घर से निकलते हुए आज हम खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। सरकार ने बदमाशों को सबक सिखाया। आज बदमाश बचते फिर रहे हैं। सरकार ने काम किया है। एक अन्य शख्स ने कहा कि इससे पहले की जो सरकारें थीं, उनसे तो फिलहाल की सरकार काफी बेहतर है। चोरी, डकैती, लूटपाट जैसी घटनाएं अब कम होती हैं।


सुरक्षा के मुद्दे क्या बोले कप्तानगंज के व्यापारी
अमर उजाला की टीम ने व्यापारियों से बात की। एक व्यापारी ने कहा कि पिछले पांच साल में काफी विकास हुआ है। व्यापार बढ़ा है, जिससे लोगों को सहूलियत हुई है। व्यापारियों का माल बिक रहा है। अब कोई व्यापारी के साथ गुंडागर्दी नहीं कर सकता। माहौल अच्छा है। एक अन्य शख्स ने कहा कि इससे पहले बीच बाजार में गुंडई होती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है, बदमाशों में अब खौफ है। इससे व्यापारी बेफिक्र होकर अपना व्यापार कर सकता है। 



किस मुद्दे पर वोट करेगी कप्तानगंज की जनता
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि योगी सरकार में यहां काफी विकास हुआ। सड़क, पानी, बिजली की व्यवस्था अच्छी है। फ्री राशन बांटा जा रहा है। बुलडोजर बाबा के नाम से बदमाश कांप रहे हैं। आज किसी की हिम्मत नहीं है किसी की जमीन को कब्जा कर ले। एक अन्य शख्स ने कहा कि यूपी में सरकार तो भाजपा की बन गई लेकिन यहां विधायक विपक्ष का बन गया। उनके द्वारा कुछ नया काम नहीं कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed