फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Selection process for entrepreneurs for UPITS begins.

Bijnor News: यूपीआईटीएस के लिए उद्यमियों का चयन प्रक्रिया शुरू

Sun, 23 Aug 2026 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Selection process for entrepreneurs for UPITS begins.
- जिले के उद्यमियों से चार वर्गों में मांगे गए हैं आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) में जिले के उद्यमी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी करेंगे। इससे कारोबार में बढ़ोतरी होगी। उद्योग विभाग ने उद्यमियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पुराने निर्यातकों के साथ ही नए निर्यातकों, एमएसएमई और महिला उद्यमियों से आवेदन मांगे गए हैं।
ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक ट्रेड शो आयोजित होगा। ट्रेड शो में देश-विदेश के खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में जिले के उद्यमियों को अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का मौका मिलेगा। विभाग की ओर से अलग-अलग श्रेणियों के उद्यमियों को यूपीआईटीएस में शामिल करने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। चयनित उद्यमियों को ट्रेड शो में अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। जिले में हैंडीक्राफ्ट उत्पाद, ब्रश उद्योग समेत अन्य एमएसएमई इकाइयों के उत्पाद तैयार किए जाते हैं। ट्रेड शो के माध्यम से इन उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इससे उद्यमियों को नए खरीदार मिलने के साथ कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


वर्जन :
उद्यमियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने के लिए कहा गया है। पुराने निर्यातकों के साथ नए निर्यातकों और महिला उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इससे जिले के उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा। - अमित कुमार, उपायुक्त उद्योग, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed