फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DM inspects Jatiya Polytechnic construction expresses anger over slow progress and orders an inquiry in Buland

बुलंदशहर: डीएम ने जटिया पॉलीटेक्निक के निर्माण का किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर भड़के, दिए जांच के आदेश

Sat, 03 Oct 2026 06:26 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 03 Oct 2026 06:26 PM IST
सार
Register For Event

सेठ गंगा सागर जटिया पॉलिटेक्निक में चल रहे निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने नाराजगी जाहिर की। कार्यदायी संस्था को कार्य को उचित तरीके से और सही सामग्री का इस्तेमाल करने के लिए नोटिस जारी किया।

विज्ञापन
DM inspects Jatiya Polytechnic construction expresses anger over slow progress and orders an inquiry in Buland
डीएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेठ गंगा सागर जटिया पॉलिटेक्निक में चल रहे निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने नाराजगी जाहिर की। कार्यदायी संस्था को कार्य को उचित तरीके से और सही सामग्री का इस्तेमाल करने के लिए नोटिस जारी किया। साथ ही प्रधानाचार्य को भी सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन



खुर्जा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने जटिया पॉलिटेक्निक में चल रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। जहां जानकारी मिली कि पॉलिटेक्निक में 5.04 करोड़ रुपये की लागत से छतों की मरम्मत, दीवारों की प्लास्टिंग, छतिग्रस्त टीन शेड को बदलने, फर्श मरम्मत, विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने, रंगाई-पुताई, बालक छात्रावास की मरम्मत आदि कार्य प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

 
यह कार्य मेरठ की आवास विकास परिषद की ओर से कराए जा रहे हैं। कार्यदायी संस्था को 53.7 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। कार्य 27 अप्रैल 2027 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने निरीक्षण के दौरान कार्य प्रगति धीमी होने एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी के उपस्थित नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर व्यक्त की और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक केवल 15 प्रतिशत कार्य हुआ है। वहीं, शिकायत मिली कि निर्माण कार्य में खराब सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह को कार्य की प्रभावी रूप से मॉनिटरिंग करने ओर गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, तहसीलदार जतिन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed