फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Thieves arrested in Bulandshahr 10 days after the incident

वारदात के 10 दिन बाद चोर गिरफ्तार: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी पकड़ा, गोली लगने से घायल; तमंचा और नकदी बरामद

Sun, 13 Sep 2026 12:19 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Sun, 13 Sep 2026 12:19 PM IST
सार
Register For Event

पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में चोरी के आरोपी नौशाद को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी। 3 सितंबर 2026 को प्रीत विहार कॉलोनी में हुई चोरी उसने कबूली।

विज्ञापन
Thieves arrested in Bulandshahr 10 days after the incident
मुठभेड़ में घायल चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जिले के  प्रीत विहार कॉलोनी में दस दिन पहले चोरी करने वाला आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान रविवार सुबह पुलिस और आरोपी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी नौशाद के एक गोली लगी। घायल अवस्था में आरोपी को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी से 12 हजार रुपए नकदी, तमंचा और बाइक बरामद की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

सीओ शोभित कुमार अत्री ने बताया कि रविवार सुबह खुर्जा नगर पुलिस झाझर रोड पर चेकिंग कर रही थी।तभी बाइक सवार एक युवक को रोका गया। पुलिस को देख आरोपी बाइक वापस मोड़कर भागने लगा, जिसका पीछा करने पर पुलिस ने आगे घेराबंदी कर आरोपी को रोक लिया। पुलिस से घिरता देख आरोपी ने फायरिंग की, बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर वहीं गिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पहचान नौशाद निवासी सारसौल जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा था। दस दिन पहले प्रीत विहार कॉलोनी में जीतन शर्मा के घर हुई चोरी की घटना को उसने ही अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed