फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused in Womans Murder at CHC Arrested After Police Encounter

देवरिया: सीएचसी में महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 27 Oct 2026 01:47 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 27 Oct 2026 01:47 PM IST
सार
Register For Event

पूछताछ में आरोपी ने सीएचसी परिसर में महिला की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उसके मुताबिक, हत्या के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी तय हुई थी, जिसमें ढाई लाख रुपये मिल चुके थे। शेष 50 हजार रुपये लेने जाते समय पुलिस से सामना हो गया।

विज्ञापन
Accused in Womans Murder at CHC Arrested After Police Encounter
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर स्थित कर्मचारी आवास में महिला की हत्या के मामले में वांछित आरोपी रामअशीष यादव मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसे पहले सीएचसी रुद्रपुर ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। बाइक सवार उसका साथी नरेश यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 27 अक्तूबर की सुबह रुद्रपुर पुलिस अवस्थी चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लोगों को रोकने का इशारा किया गया तो वे भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों भागने लगे। ग्राम शिहोरचक के पास एक आरोपी ने पेड़ की आड़ लेकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के छपरा गांव निवासी रामअशीष यादव (48) के रूप में हुई।
विज्ञापन


तीन लाख रुपये की तय हुई थी सुपारी
पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने सीएचसी परिसर में महिला की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उसके मुताबिक, हत्या के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी तय हुई थी, जिसमें ढाई लाख रुपये मिल चुके थे। शेष 50 हजार रुपये लेने जाते समय पुलिस से सामना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 25 अक्तूबर को सीएचसी परिसर स्थित आवास में गुड़िया का शव मिला था। मृतका की मां की तहरीर पर रुद्रपुर थाने में हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।


27 अक्तूबर की सुबह रुद्रपुर पुलिस नियमित चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद भी उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। उसकी पहचान रामअशीष यादव के रूप में हुई है, जो सीएचसी परिसर में हुई महिला की हत्या के मामले में वांछित था। घायल की हालत सामान्य है। फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।” -अभिजित आर. शंकर, पुलिस अधीक्षक, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed