फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four Seriously Injured in Head On Collision Between Two Bikes on Bagauchghat Pathardeva Road

हादसा: बघौचघाट-पथरदेवा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, बेटियों का इलाज कराने जा रहे पिता सहित चार घायल

Thu, 15 Oct 2026 12:21 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 15 Oct 2026 12:21 PM IST
सार
Register For Event

सभी घायलों की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए देवरिया रेफर कर दिया। साथ ही क्षतिग्रस्त बाइकों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया।

विज्ञापन
Four Seriously Injured in Head On Collision Between Two Bikes on Bagauchghat Pathardeva Road
बघौचघाट-पथरदेवा सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवरिया जिले में बघौचघाट-पथरदेवा मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मदीना बाजार से आगे सुबह करीब 10:35 बजे हुए इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पथरदेवा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए देवरिया रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बेटियों को बाइक से इलाज के लिए देवरिया ले जा रहे थे अमिताभ
जानकारी के अनुसार, रामपुर महुआबारी के टोला बेलम्हा बाजार निवासी अमिताभ प्रजापति पुत्र विंदेश्वरी प्रजापति अपनी बेटियों कुमकुम प्रजापति और ज्योति प्रजापति को बाइक से इलाज के लिए देवरिया ले जा रहे थे। बताया गया कि उनकी एक बेटी का पैर पहले हुए सड़क हादसे में फ्रैक्चर हो गया था। उसका इलाज कराने के लिए निजी अस्पताल में पहले से पर्ची बनवाई गई थी।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मदीना बाजार से आगे पहुंचते ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर सवार युवक की पहचान कुशीनगर जिले के चौरा खास थाना क्षेत्र के सुमही निवासी सुहेल अंसारी के रूप में हुई है। वह भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए देवरिया रेफर कर दिया।

पुलिस ने हटवाई क्षतिग्रस्त बाइकें
हादसे की सूचना मिलते ही कांस्टेबल सुभाष यादव और विक्रांत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त बाइकों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और असावधानी को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है।

सभी घायलों की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए देवरिया रेफर कर दिया। साथ ही क्षतिग्रस्त बाइकों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed