फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Speeding truck runs over motorcyclist in Deoria; nephew killed, uncle injured.

सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 14 साल के भतीजे की मौके पर मौत; चाचा घायल-ट्रक कब्जे में

Sun, 23 Aug 2026 11:33 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Rohit Singh Updated Sun, 23 Aug 2026 11:33 AM IST
सार
Register For Event

गोरखपुर जनपद के गगहा थाना क्षेत्र के देउवीर गांव निवासी घनश्याम (40 वर्ष) पुत्र मुरारी अपने भतीजे देव प्रजापति (14 वर्ष) पुत्र राधेश्याम के साथ अपने बहन के घर नारायनपुर तिवारी जा रहे थे।
जैसे ही वे गौरी बाजार ओवरब्रिज पर पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Speeding truck runs over motorcyclist in Deoria; nephew killed, uncle injured.
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत और मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर स्थित ओवरब्रिज पर अपने बहन के घर जा रहे बाइक सवार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे की मौके पर मौत हो गई, जबकि चाचा घायल हो गए। गोरखपुर जनपद के गगहा थाना क्षेत्र के देउवीर गांव निवासी घनश्याम (40 वर्ष) पुत्र मुरारी अपने भतीजे देव प्रजापति (14 वर्ष) पुत्र राधेश्याम के साथ अपने बहन के घर नारायनपुर तिवारी जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वे गौरी बाजार ओवरब्रिज पर पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से देव प्रजापति ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घनश्याम घायल हो गए। उन्हें सीएचसी गौरी बाजार लाया गया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed