फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sadhu murdered in temple in Etah

एटा में साधु की हत्या: ईंट से कूचकर उतारा माैत के घाट, मंदिर में मिली खून से सनी लाश; हिरासत में आरोपी

Thu, 01 Oct 2026 02:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 01 Oct 2026 02:23 PM IST
सार
Register For Event

यूपी के एटा जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई। ईंट से प्रहार कर एक साधु को माैत के घाट उतार दिया गया। गुरुवार सुबह साधु का शव मंदिर में खून से लथपथ मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Sadhu murdered in temple in Etah
साधु का फाइल फोटो और माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के निधौली कलां के गांव लालपुर होर्ची में बृहस्पतिवार तड़के ईंट से ताबड़तोड़ वार कर एक युवक ने शिव मंदिर के पुजारी भोजराज सिंह उर्फ भोजगिरि (65) की हत्या कर दी। वारदात से पहले गांव पलिया निवासी आरोपी संदीप उर्फ गब्बर ने पुजारी के पैर रस्सी से बांध दिए थे। दो दिन पहले पैसे मांगने पर दोनों में विवाद हुआ था। भागते समय आरोपी ने गांववासी बृजेश कुमार को भी ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


एसएसपी, एएसपी, निधौली कलां थाना पुलिस, डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और साक्ष्य जुटाए। आरोपी संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। मृतक के भतीजे देवेंद्र ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके चाचा भोजराज बीते 15 वर्षों से गांव के शिव मंदिर में पुजारी थे। आरोपी संदीप का मंदिर में आना-जाना था। भोजराज उसे दान का कुछ सामान दे देते थे। दो दिन पहले उसने खाने-पीने के लिए उनसे तीन-चार बार पैसे मांगे। भोजराज के मना करने पर संदीप ने गाली-गलौज और झगड़ा किया था, जिस पर ग्रामीणों ने उसे समझाया था।


बुधवार रात भोजराज मंदिर परिसर में चारपाई पर सो रहे थे। तड़के चार बजे संदीप वहां पहुंचा और रस्सी से उनके पैर बांध दिए। आंख खुली तो उन्होंने विरोध किया। आरोपी ने ईंट से वार कर उनकी हत्या कर दी। भागते समय मंदिर के पास एक मकान के बाहर सो रहे बृजेश कुमार ने जब उससे पूछताछ की तो आरोपी ने उनके सिर पर भी ईंट मार दी। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए। गंभीर रूप से घायल बृजेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज एटा और वहां से आगरा रेफर कर दिया गया है।


पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी के कपड़ों पर खून के छींटे पाए गए हैं, उनको फोरेंसिक टीम ने प्रमाणित किया है। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह पहले भी कई लोगों को ईंट मारकर घायल कर चुका है- श्वेताभ पांडेय, एएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed