फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tying the thread of affection on a brother's wrist

Gonda News: भाई की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर

Sat, 29 Aug 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 29 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tying the thread of affection on a brother's wrist
रक्षाबंधन पर दिखा उल्लास। संवाद
गोंडा। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शनिवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल रहा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें नकदी और उपहार दिए।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह रहा। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखाओं में भी रक्षाबंधन पर आयोजन हुए। सरस्वती शिशु मंदिर मालवीय नगर की छात्राओं ने मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल को रक्षासूत्र बांधा। बालपुर पुलिस चौकी में भी बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। परसपुर केंद्र में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

मसकनवा संवाद के मुताबिक, भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्वामीनारायण मंदिर छपिया में रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। सावन मास के झूला महोत्सव के तहत भगवान घनश्याम महाराज का भव्य शृंगार किया गया। बाल स्वरूप भगवान को चांदी की पालकी में झूला झुलाया गया। हरिभक्तों ने दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कारागार में विभिन्न मामलों में निरुद्ध 285 बंदियों को 630 बहनों ने राखी बांधी और मिठाई-फल खिलाए। जेल अधीक्षक मृत्युंजय पांडेय ने बताया कि 16 महिला बंदियों ने भी बाहर से आए 19 भाइयों को राखी बांधी। रक्षासूत्र बांधते समय कई भाई-बहनों की आंखें नम हो गईं।

रक्षाबंधन पर दिखा उल्लास। संवाद

रक्षाबंधन पर दिखा उल्लास। संवाद

रक्षाबंधन पर दिखा उल्लास। संवाद

रक्षाबंधन पर दिखा उल्लास। संवाद

रक्षाबंधन पर दिखा उल्लास। संवाद

रक्षाबंधन पर दिखा उल्लास। संवाद

रक्षाबंधन पर दिखा उल्लास। संवाद

रक्षाबंधन पर दिखा उल्लास। संवाद

रक्षाबंधन पर दिखा उल्लास। संवाद

रक्षाबंधन पर दिखा उल्लास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed