फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Four vehicle collision in Hapur one dead

हापुड़ में दर्दनाक हादसा: सरूरपुर में कैंटर-बस, ऑटो और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, आठ घायल

Fri, 09 Oct 2026 10:18 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 09 Oct 2026 10:18 AM IST
सार
Register For Event

नेशनल हाईवे-09 पर शुक्रवार सुबह चार वाहनों की टक्कर में आठ लोग घायल हुए। वैठ निवासी याकूब की उपचार के दौरान मौत हो गई। चार गंभीर घायलों को मेरठ भेजा गया।

विज्ञापन
Four vehicle collision in Hapur one dead
हापुड़ में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ जिले में नेशनल हाईवे-09 पर सरूरपुर के पास कैंटर, बस, ऑटो और महिंद्रा पिकअप की जोरदार टक्कर में ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल वैठ निवासी याकूब की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह सरूरपुर के पास नेशनल हाईवे पर चार वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद करते हुए उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान वैठ निवासी याकूब ने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की भी आशंका रही। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि हादसे में एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है अन्य घायलों को उपचार कराया जा रहा है, यातायात दुरुस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed