फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Border will not shift with the Yamuna; UP-Haryana boundary to be finalized

सहारनपुर: यमुना के साथ अब नहीं खिसकेगी सीमा, यूपी-हरियाणा की पक्की होगी सरहद; विवाद पर विराम लगने की उम्मीद

Wed, 14 Oct 2026 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा जगदीप कुमार, सहारनपुर
जगदीप कुमार, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2026 06:24 AM IST
सार
Register For Event

दशकों से चले आ रहे इस विवाद को खत्म करने के लिए सर्वे ऑफ इंडिया (एसओआई) ने सीमा निर्धारण शुरू किया है। करीब 25 प्रतिशत सर्वे पूरा हो चुका है। 
 

विज्ञापन
Saharanpur: Border will not shift with the Yamuna; UP-Haryana boundary to be finalized
यमुना नदी, फाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना के बदलते बहाव के साथ यूपी-हरियाणा के बीच जमीन की सीमा को लेकर होने वाले विवाद पर अब विराम लगने की उम्मीद है। दशकों से चले आ रहे इस विवाद को खत्म करने के लिए सर्वे ऑफ इंडिया (एसओआई) ने सीमा निर्धारण शुरू किया है। करीब 25 प्रतिशत सर्वे पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन


सहारनपुर से लगभग 50 किमी लंबी सीमा पर 330 पिलर लगाए जाने हैं। इनमें 164 पिलर यूपी और बाकी हरियाणा लगाएगा। पिलर जमीन के अंदर 55 फीट तक लगाए जाएंगे, ताकि नदी का बहाव बदलने पर भी सीमा की पहचान बनी रहे। जून 2027 तक यह काम पूरा करना है। 
विज्ञापन


मान्यता है कि यमुना नदी प्रत्येक वर्ष अपना क्षेत्र बदलती है। एक बार वह हरियाणा तो अगली बार यूपी की तरफ बढ़ जाती है। इससे यमुना के तटीय खेतों के मालिक किसानों की जमीनें प्रभावित हो रही हैं। कहीं किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन घट गई है तो कहीं बढ़ गई है। इसे लेकर दोनों राज्यों के किसानों में अक्सर टकराव रहता है। दोनों राज्य की सरकारों को भी इसमें कूदना पड़ता है। हरियाणा की ओर से मामला उच्चतम न्यायालय तक उठाया गया। इसके बाद सर्वे ऑफ इंडिया से सर्वे कराकर सीमा तय करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच करोड़ रुपये से बनेंगे 164 पिलर
सहारनपुर में यूपी और हरियाणा की सीमा करीब 50 किलोमीटर है। इसमें करीब 330 पिलर लगाए जाएंगे। इनमें 164 पिलर यूपी और बाकी पिलर हरियाणा लगाएगा। अपने-अपने पिलर का खर्च दोनों राज्य वहन करेंगे। एक पिलर यूपी, दूसरा हरियाणा, तीसरा यूपी और चौथा हरियाणा। इस तरह से लगाए जाएंगे। सहारनपुर में 164 पिलर पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।


इन जिलों से लगती है हरियाणा की सीमा
यूपी और हरियाणा के बीच जिन जनपदों में पिलर बनाए जाने हैं। उनमें सहारनपुर, शामली, बागपत, गौतमबुद्धनगर, मथुरा और अलीगढ़ आते हैं। पांचों जनपदों की सीमा पर यूपी की ओर से 400 से अधिक पिलर बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed