फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Speeding car plunges into a drain in Pilkhuwa Hapur

यूपी: हापुड़ के पिलखुवा में तेज रफ्तार कार नाले में समाई, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

Tue, 13 Oct 2026 07:03 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 13 Oct 2026 07:03 PM IST
सार
Register For Event

पिलखुवा के परतापुर-शामली मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। परतापुर निवासी चालक गौरव ने कूदकर अपनी जान बचाई, उसे गंभीर चोट नहीं आई। 

विज्ञापन
Speeding car plunges into a drain in Pilkhuwa Hapur
नाले में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत परतापुर से शामली की ओर जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे के दौरान चालक ने फुर्ती दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, परतापुर निवासी गौरव पिलखुवा से कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में अचानक कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे नाले में समा गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में ट्रैक्टर की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखना जरूरी है। तेज रफ्तार और लापरवाही हादसों की वजह बन सकती है। वाहन चालकों को सावधानी बरतनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed