{"_id":"6aa81fbd73930aeda50dbe86","slug":"21-slaps-and-punches-in-29-seconds-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: किराना दुकान में बेखौफ युवकों ने 29 सेकंड में युवक को ताबड़तोड़ जड़े 21 थप्पड़-घूंसे, देखिए वीडियो में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: किराना दुकान में बेखौफ युवकों ने 29 सेकंड में युवक को ताबड़तोड़ जड़े 21 थप्पड़-घूंसे, देखिए वीडियो में
Mon, 14 Sep 2026 09:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 14 Sep 2026 09:55 PM IST
पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक दुकान के अंदर घुसते हैं और बिना किसी डर के युवक पर हमला बोल देते हैं। वीडियो में पिटाई के दौरान युवक माफी मांगता भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
कमला बाजार स्थित किराना की दुकान में युवक को पीटते दबंग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
हाथरस शहर के व्यस्ततम कमला बाजार में बेखौफ युवकों ने मामूली विवाद में एक किराना की दुकान में काम कर रहे युवक पर हमला बोल दिया और मात्र 29 सेकंड के भीतर ताबड़तोड़ उसे 21 थप्पड़ और घूंसे जड़ दिए। भीड़-भाड़ वाले बाजार में सरेआम हुई इस घटना से दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
चंदपा के गांव तिहरा निवासी अनस कमला बाजार में किराना दुकान पर काम करता है। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे एक युवक सामान लेने पहुंचा। इस दौरान किसी बात पर युवक व अनस में कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और मारपीट की। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक दुकान के अंदर घुसते हैं और बिना किसी डर के युवक पर हमला बोल देते हैं। वीडियो में पिटाई के दौरान युवक माफी मांगता भी नजर आ रहा है। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दी है। उसका आरोप है कि आरोपियों ने मामूली कहासुनी में दुकान में घुसकर उसको पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अनस को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन