{"_id":"6ad7591a809908bf8e0c1e7e","slug":"theft-at-bjp-leader-brick-plant-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरसान: भाजपा नेता के ईंट प्लांट में चोरी, जंगला काटकर चुरा ले गए इनवर्टर-बैटरी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुरसान: भाजपा नेता के ईंट प्लांट में चोरी, जंगला काटकर चुरा ले गए इनवर्टर-बैटरी, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 20 Oct 2026 05:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 20 Oct 2026 05:36 PM IST
भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह के ईंट प्लांट में सोमवार रात चोरी हुई। चोरों ने जंगला काटकर इन्वर्टर और बैटरी चुरा ली। चंद्रवीर सिंह ने मुरसान थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
चोरी के लिए काटा गया जंगला
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव कंचना में भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह के ईंट प्लांट में सोमवार रात चोरी हो गई। चोरों ने कमरे का जंगला काटकर वहां रखे इन्वर्टर और बैटरी चुरा ली।
विज्ञापन
चंद्रवीर सिंह ने बताया कि उनका ईंट प्लांट कंचना फाटक से पहले उदयभान-कंचना मार्ग पर स्थित है। सोमवार शाम वह प्रतिष्ठान पर लाइट जलाकर मुरसान कस्बे गए थे। रात में वापस लौटने पर उन्होंने कमरे की लाइटें बंद देखीं। कमरे को खोलने पर पीछे का जंगला कटा हुआ मिला और इन्वर्टर-बैटरी गायब थे।
विज्ञापन
उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। बाद में चंद्रवीर सिंह ने मुरसान थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कानूनी कार्रवाई की मांग की। मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन