फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Pradhan objectionable audio viral

मैं हूं गुंडों का फूफा: आपत्तिजनक आडियो हुई वायरल, आरोप लगने पर प्रशासक ने वीडियो जारी कर किया किनारा

Tue, 22 Sep 2026 09:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 22 Sep 2026 09:38 PM IST
सार
Register For Event

हाथरस के मुरसान ब्लॉक के खजूरिया गांव के प्रशासक देवेंद्र चौधरी का एक आपत्तिजनक ऑडियो एक्स हैंडल पर वायरल हुआ है जिसमें व्यक्ति मैं हूं गुंडों का फूफा कहकर ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी कर रहा है, प्रशासक ने वीडियो जारी कर इससे किनारा करते हुए इसे चुनावी रंजिश और आवाज बदलकर की गई साजिश बताया है।

विज्ञापन
Hathras Pradhan objectionable audio viral
ऑडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्स हैंडल पर एक आपत्तिजनक ऑडियो वायरल हुआ है। इसे मुरसान के गांव खजूरिया के प्रशासक से संबंधित बताया गया। इस ऑडियो में ब्राह्मण समाज के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। व्यक्ति खुद को गुंडों का फूफा बता रहा है। पोस्ट में दावा किया गया था कि आवाज गांव खजूरिया के प्रशासक की है, लेकिन प्रधान ने इससे इन्कार किया है।

विज्ञापन


ग्राम प्रशासक देवेंद्र चौधरी ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने ऑडियो से किनारा करते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि वे ब्राह्मण समाज का सम्मान करते हैं। उनके बड़े बुजुर्ग भी ऐसा ही करते आए हैं। गांव में चुनाव से पहले ही पार्टीबंदी चल रही है। चुनाव में उन्हें ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद और सहयोग मिला था। 
विज्ञापन


प्रशासक देवेंद्र चौधरी ने कहा कि उनके विरोधियों ने उनका फोटो लगाया है। उन्होंने आवाज बदलकर उनके नाम से यह ऑडियो वायरल किया है। विरोधी लोगों से लगातार धमकी मिल रही हैं। सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि थाने में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर ऑडियो की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed