फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Sasni Road Accident Farmer Killed

सासनी सड़क हादसा: तारीख पर न्यायालय जा रहे बुजुर्ग को कार ने रौंदा, गई जान, कोर्ट में थी फाइनल बहस

Mon, 28 Sep 2026 10:13 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 28 Sep 2026 10:13 AM IST
सार
Register For Event

30 अगस्त को मथुरा में रामबाबू के तीसरे नंबर के बेटे माधव की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। राजाराम ने बताया कि उनके भाई माधव काम के सिलसिले में मथुरा गए थे। वे अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों को छोड़ गए। परिवार इस गम से उबर भी नहीं पाया कि अब पिता की मौत हो गई।

विज्ञापन
Hathras Sasni Road Accident Farmer Killed
हादसे में क्षतिग्रस्त साइकिल - फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी के गांव सठिया निवासी किसान रामबाबू सिंह कुशवाहा (65) को तेज रफ्तार कार ने पीछे से रौंद दिया, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। हादसा सोमवार की सुबह करीब 9:15 बजे हुआ। वह साइकिल से चकबंदी के मुकदमे में तारीख पर न्यायालय जा रहे थे। उनके बेटे राजाराम ने विपक्षियों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


राजाराम ने पुलिस को बताया कि उनके पिता सोमवार की सुबह घर से साइकिल से घर से निकले थे। पराग डेयरी के समीप कोल्ड स्टोरेज में उनके पास साइकिल खड़ी कर उन्हें कलेक्ट्रेट जाना था। रास्ते में गैस एजेंसी के निकट पीछे से आई तेज रफ्तार कार साइकिल सहित उन्हें रौंदते हुए निकल गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


लहूलुहान हालत में शव मिला। उन्होंने विपक्षियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची सासनी कोतवाली पुलिस ने परिजन को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय में थी फाइनल बहस
रामबाबू सिंह कुशवाहा के अधिवक्ता संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को मुकदमे में फाइनल बहस थी, लेकिन उनके न आने के कारण बहस नहीं हो सकी। प्रकरण में अगली तिथि 15 अक्तूबर लगाई है। राजाराम के अनुसार करीब 35 साल पहले उनके बाबा गंगाराम ने 11 बीघा जमीन गांव के रामचरण की पत्नी व बेटे से खरीदी थी। इसके बाद से ही रामचरण के परिवार के ही एक व्यक्ति ने दूसरी वसीयत का दावा करते हुए विवाद खड़ा किया और मामला न्यायालय तक पहुंच गया। राजाराम का आरोप है कि न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद विपक्षी ने जमीन का इकरारनामा दबंग लोगों को कर दिया था, जो उन पर समझौते का दबाव बना रहे थे। राजाराम का आरोप है कि उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।

सीसीटीवी में कैद हुई काली कार
रामबाबू सिंह को कार ने पीछे से टक्कर मारी। टक्कर मारकर उन्हें कुचलते हुए चालक कार लेकर भाग गया। पुलिस ने छानबीन की तो एक सीसीटीवी फुटेज में काले रंग की कार नजर आयी है, जो आगे से क्षतिग्रस्त है। इस कार पर नंबर प्लेट नहीं है। इसलिए पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

पहले हादसे में बेटे की हो चुकी है मौत
30 अगस्त को मथुरा में रामबाबू के तीसरे नंबर के बेटे माधव की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। राजाराम ने बताया कि उनके भाई माधव काम के सिलसिले में मथुरा गए थे। वे अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों को छोड़ गए। परिवार इस गम से उबर भी नहीं पाया कि अब पिता की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस को सड़क हादसे की सूचना मिली थी, जिस आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीसीटीवी की मदद से कार चालक की तलाश की जा रही है। परिजन की तहरीर व जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -हिमांश माथुर, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed