{"_id":"6a9e86d64d38ae23a10eb57f","slug":"innocent-children-appeal-to-hathras-dm-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम साहब: हाथ जोड़कर बोले बच्चे, बिजली खंभे में आता है करंट, खंभे और ट्रांसफॉर्मर को हटवा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम साहब: हाथ जोड़कर बोले बच्चे, बिजली खंभे में आता है करंट, खंभे और ट्रांसफॉर्मर को हटवा दीजिए
Mon, 07 Sep 2026 03:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 07 Sep 2026 03:12 PM IST
बच्चियों का कहना है कि मंदिर के बाहर लगे लोहे के बिजली के खंभे पर एक छोटा ट्रांसफॉर्मर भी रखा हुआ है, जिसमें आए दिन करंट उतर आता है और कई बार आग भी लग चुकी है। डीएम साहब, इस खंभे को यहां से हटवाने की कृपा करें।
विज्ञापन
डीएम से गुहार करतीं बच्चियां
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाथरस में ढकपपुरा रोड स्थित एक जर्जर बिजली के खंभे से जान-माल का खतरा जताते हुए दो मासूम बच्चियों का हाथ जोड़कर गुहार लगाता वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चियों ने डीएम से शिव मंदिर के पास लगे इस खंभे और ट्रांसफॉर्मर को तत्काल हटवाने की अपील की है। उन्होंने खंभे में करंट उतरने का हवाला दिया है।
विज्ञापन
मामला ढकपपुरा रोड स्थित पुलिया के पास बने शिव मंदिर के बाहर का है। वायरल वीडियो में दोनों छोटी बच्चियां हाथ जोड़कर डीएम से भावुक अपील करती दिखाई दे रही हैं। बच्चियों का कहना है कि मंदिर के बाहर लगे लोहे के बिजली के खंभे पर एक छोटा ट्रांसफॉर्मर भी रखा हुआ है, जिसमें आए दिन करंट उतर आता है और कई बार आग भी लग चुकी है।
विज्ञापन
बच्चियों ने वीडियो के जरिए गुहार लगाते हुए कहा, डीएम साहब, इस खंभे को यहां से हटवाने की कृपा करें। मासूम बच्चियों का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आते ही तेजी से ट्रेंड करने लगा। एसई अजीत कुमार सिंह ने इस तरह के वीडियो की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन