{"_id":"6a9a6e44ec1121645a0ef26a","slug":"krishna-birth-on-janmashtami-hathras-update-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: आज घर-घर जन्मेंगे कन्हाई, आधी रात को गूंजेगी बधाई, घरों-मंदिरों में चल रहीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: आज घर-घर जन्मेंगे कन्हाई, आधी रात को गूंजेगी बधाई, घरों-मंदिरों में चल रहीं तैयारियां
Fri, 04 Sep 2026 12:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:38 PM IST
आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हाथरस के रूई की मंडी स्थित ठाकुर कन्हैया लाल महाराज मंदिर, गुड़हाई बाजार स्थित दाऊजी महाराज, घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर, बड़ी कोठी कमला बाजार स्थित ठाकुर बिहारी महाराज मंदिर आदि जगहों पर धार्मिक आयोजन होंगे।
विज्ञापन
मुरली मनोहर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बृज की देहरी हाथरस पर शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम मचेगी। आधी रात को घरों और मंदिरों में अजन्मा के जन्म की परंपरा श्रद्धा के साथ निभाई जाएगी। इसके लिए घर और मंदिरों में बृहस्पतिवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन
भक्त इस मौके कान्हा का भव्य शृंगार करेंगे। इसके लिए बाजारों में पोशाक, मुकुट, कुंडल, बांसुरी व अन्य सामान की खूब खरीदारी की गई।मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट का काम पूरा कर लिया गया है। कई मंदिरों में मनोहारी झांकियां सजाई जाएंगी। कहीं फूलबंगला तो कहीं नौका विहार के दर्शन होंगे। आधी रात को भगवान का जन्म होते ही लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं का पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक होगा। कई मंदिरों में विशेष रूप से तैयार कराए गए लड्डुओं का वितरण नंदोत्सव के दौरान किया जाएगा।
विज्ञापन
इन प्रमुख मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन
आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के रूई की मंडी स्थित ठाकुर कन्हैया लाल महाराज मंदिर, गुड़हाई बाजार स्थित दाऊजी महाराज, घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर, बड़ी कोठी कमला बाजार स्थित ठाकुर बिहारी महाराज मंदिर, हलवाई खाना स्थित मंदिर दाऊजी महाराज, पसरट्टा बाजार स्थित मंदिर लक्ष्मी नारायण, किला स्थित मंदिर श्री दाऊजी महाराज, कमला बाजार स्थित मंदिर ठाकुर केशव देव महाराज और गांव लहरा स्थित बांकेबिहारी मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।
विज्ञापन