{"_id":"6a8add518fb6aee56a0172fa","slug":"mother-and-daughter-reported-missing-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मां-बेटी लापता, कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच व तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मां-बेटी लापता, कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच व तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 23 Aug 2026 05:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 23 Aug 2026 05:16 PM IST
महेश को काम से लौटने पर पत्नी गीता देवी और छह वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिलीं। आरोप है कि आरोपी दोनों को अपने साथ ले गए हैं। आरोपी महिला ने फोन पर बताया कि गीता को सादाबाद जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया गया, लेकिन बेटी के बारे में जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी और छह वर्षीय बेटी के लापता होने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगला गिरधारी कुरसंडा निवासी महेश कुमार ने बताया कि वह पंजाब के कपूरथला में परिवार के साथ रहकर नौकरी करते थे। इस दौरान उनकी शीला, कुंदन, नेहा, मोनिका और प्रदीप कुमार से जान-पहचान हुई।
विज्ञापन
महेश के मुताबिक, 17 मई को काम से लौटने पर पत्नी गीता देवी और छह वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिलीं। आरोप है कि जानकारी करने पर पता चला कि यह लोग दोनों को अपने साथ ले गए हैं। शीला ने फोन पर बताया कि गीता को सादाबाद जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया गया, लेकिन बेटी के बारे में जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
महेश ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें धमकी भी दी गई। उन्होंने पत्नी व बेटी को बंधक बनाए जाने की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच, महिला और बच्ची की तलाश तथा आरोपों की सत्यता की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन