{"_id":"6aa90767979ebf521c0a370d","slug":"two-bikes-collided-head-on-on-the-sadabad-raya-road-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस सड़क हादसा: सादाबाद-राया मार्ग पर आमने-सामने टकराईं दो बाइक, मामा-भांजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस सड़क हादसा: सादाबाद-राया मार्ग पर आमने-सामने टकराईं दो बाइक, मामा-भांजा घायल
Tue, 15 Sep 2026 02:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:23 PM IST
मोनू अपने भांजे कपिल के साथ बाइक से बहन के घर जा रहे थे। उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मोनू के चेहरे और पैर में चोट आई, जबकि कपिल को मामूली चोट लगी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद-राया मार्ग पर रविवार देर रात कजरौठी गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार मामा-भांजा घायल हो गए।
विज्ञापन
अलीगढ़ के बेसवां क्षेत्र के गांव संगीला निवासी मोनू (23) पुत्र सत्यवीर सिंह अपने भांजे कपिल के साथ बाइक से बहन के घर जा रहे थे। कपिल सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव बटपुरा के निवासी हैं। कजरौठी गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मोनू के चेहरे और पैर में चोट आई, जबकि कपिल को मामूली चोट लगी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सादाबाद पहुंचाया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन