{"_id":"6a9fa4e092845a7cf20a97b9","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-with-a-belt-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: परिवार में दूसरा दुखद हादसा, युवक ने गले में बेल्ट का फंदा लगाकर दी जान, बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: परिवार में दूसरा दुखद हादसा, युवक ने गले में बेल्ट का फंदा लगाकर दी जान, बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या
Tue, 08 Sep 2026 11:32 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:32 AM IST
मृतक शिशुपाल का बड़ा भाई शंकर लाल भी लगभग 10 वर्ष पूर्व फांसी लगाकर जान दे चुका था। परिवार में यह दूसरा ऐसा दुखद हादसा है, जिसने सभी को झकझोर दिया है।
विज्ञापन
मृतक शिशुपाल अहेरिया
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव जिरोली खुर्द में सोमवार शाम 27 वर्षीय युवक का शव बेर के पेड़ पर कमर की बेल्ट के सहारे फंदे से लटका मिला। पत्नी पूनम की तहरीर पर पुलिस ने खुदकुशी की रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव निवासी शिशुपाल पुत्र राजपाल सिंह पलवल में नौकरी करता था। रविवार को वह गांव लौटा था। परिजनों के अनुसार घर पहुंचने के बाद जमीन को लेकर 80 वर्षीय पिता से उसका विवाद हुआ। इसके बाद वह घर से चला गया। सोमवार शाम करीब सात बजे ग्रामीणों ने उसे पेड़ पर लटका देखा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पलवल में नौकरी के दौरान भी शिशुपाल ने खुदकुशी का प्रयास किया था, जिसके बाद मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था।
विज्ञापन
शिशुपाल पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई शंकर लाल ने भी दस साल पहले फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि पत्नी की तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है। पति की मौत पर पत्नी पूनम और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है
विज्ञापन