{"_id":"6a568a6b0ce00cf97001c2bc","slug":"workers-empowered-technically-through-digital-learning-training-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-158937-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को किया तकनीकी रूप से सशक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को किया तकनीकी रूप से सशक्त
भाजपा की बैठक करते पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति। पार्टी
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी की जिला मासिक संगठनात्मक बैठक सरायख्वाजा स्थित जिला महामंत्री अजय सिंह के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण दिया गया। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन के चल रहे कार्यक्रमों, बूथ स्तर की गतिविधियों तथा आगामी अभियानों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संवाद के माध्यम से कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिए और प्रत्येक कार्यक्रम को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बदलते समय के साथ राजनीति और संगठन की कार्यशैली में भी बदलाव आया है। आज तकनीक और सोशल मीडिया जनता से जुड़ने का सशक्त माध्यम हैं। इसी उद्देश्य से भाजपा ने कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण वर्ग शुरू किया है। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी करने तथा समयबद्ध ढंग से डिजिटल लर्निंग प्रमाणपत्र प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग से संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता, गति और कार्यकुशलता बढ़ेगी। बैठक में डिजिटल अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, राज पटेल, परविंद चौहान, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह, नीरज मौर्य, पुष्पा निषाद, संतोष मिश्रा, राजकेशर पाल, आमोद सिंह, डॉ. अमरनाथ पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन अजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।