फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of hanging by a student aggrieved by the assault: Investigation of accused constable started, Inspector was also interrogated

मारपीट से क्षुब्ध छात्र द्वारा फांसी लगाने के मामला: आरोपी सिपाही की पड़ताल शुरू, इंस्पेक्टर से पूछताछ

Sun, 06 Feb 2022 02:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 06 Feb 2022 02:12 PM IST
सार
Register For Event

शनिवार को उन्होंने नौबस्ता इंस्पेक्टर अमित भड़ाना से पूछताछ की तो पता चला कि आवास विकास और हंसपुरम चौकियां आसपास होने के कारण आवास विकास चौकी के सिपाही रमेश यादव को छात्रों के विवाद के दिन 17 जनवरी को भेजा गया था।
 

विज्ञापन
Case of hanging by a student aggrieved by the assault: Investigation of accused constable started, Inspector was also interrogated
आर्यन शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौबस्ता में सहपाठी, उसके परिजनों और आवास विकास पुलिस चौकी के सिपाही रमेश यादव की पिटाई और धमकी से आहत इंटर के छात्र आर्यन शर्मा के फांसी लगाने के मामले की जांच एसीपी गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को उन्होंने नौबस्ता इंस्पेक्टर अमित भड़ाना से पूछताछ की तो पता चला कि आवास विकास और हंसपुरम चौकियां आसपास होने के कारण आवास विकास चौकी के सिपाही रमेश यादव को छात्रों के विवाद के दिन 17 जनवरी को भेजा गया था।
विज्ञापन


दोनों छात्रों में विवाद के बाद एनसीआर दर्ज की गई थी। छोटा मामला होने के बाद भी सिपाही का प्रकरण में इतनी जांच पड़ताल करने के पीछे का कारण पता किया जा रहा है। आर्यन के ट्रांसपोर्टर पिता ने सिपाही पर लगातार सात दिनों तक फोन करने व धमकी देने व 17 जनवरी की शाम घर पर आकर धमकी देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपों की पुष्टि के लिए सिपाही की सीडीआर, कैमरों के फुटेज और लोकेशन भी चेक कराई जाएगी। आरोप सिद्ध होने पर सिपाही को निलंबित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed