फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Engineering Students Protest Over Scholarship Delay, Demand Minister’s Intervention at Kannauj College

Kannauj: छात्रवृत्ति न मिलने पर इंजीनियरिंग छात्रों का धरना, मंत्री को बुलाने की मांग पर अड़े सैकड़ों युवा

Thu, 20 Aug 2026 12:04 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 20 Aug 2026 12:04 PM IST
सार
Register For Event

Kannauj News: कन्नौज के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रवृत्ति न मिलने से नाराज छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों ने 20 से अधिक बार शिकायत के बावजूद समाधान न होने का आरोप लगाते हुए समाज कल्याण राज्यमंत्री को मौके पर बुलाने और लिखित आश्वासन देने की मांग की।

विज्ञापन
Engineering Students Protest Over Scholarship Delay, Demand Minister’s Intervention at Kannauj College
Engineering Students Protest - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रवृत्ति न मिलने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध बृहस्पतिवार को टूट गया। नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्रशासनिक भवन के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन करते हुए समाज कल्याण विभाग व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का स्पष्ट कहना है कि जब तक उनकी समस्या का ठोस और लिखित निस्तारण नहीं होता, उनका आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

विज्ञापन

20 से ज्यादा बार लगाई गुहार, पर बेनतीजा

प्रदर्शनकारी छात्रों का गंभीर आरोप है कि छात्रवृत्ति में आ रही तकनीकी व विभागीय कमियों को दूर कराने के लिए वे संबंधित समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से लेकर जिलाधिकारी तक को 20 से अधिक बार ज्ञापन सौंप चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Engineering Students Protest Over Scholarship Delay, Demand Minister’s Intervention at Kannauj College
Engineering Students Protest - फोटो : amar ujala

इसके बावजूद दो महीने का लंबा समय बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। छात्रवृत्ति न आने से छात्रों को फीस भरने और पढ़ाई-लिखाई का दैनिक खर्च उठाने में भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

राज्यमंत्री आएं और लिखित आश्वासन दें

उग्र हुए छात्रों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि समाज कल्याण राज्यमंत्री खुद मौके पर पहुंचे, उनकी समस्याओं को सुनें और समय सीमा के भीतर छात्रवृत्ति दिलाने का लिखित आश्वासन दें। छात्रों ने दोटूक कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के केवल मौखिक दिलासे से काम नहीं चलेगा। जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी आकर लिखित आश्वासन नहीं देता, वे धरने से पीछे नहीं हटेंगे।

अधिकारियों की मनौव्वल रही बेअसर

कैंपस में भारी हंगामे और धरने की सूचना मिलते ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। उन्होंने उग्र छात्रों से बातचीत कर समस्या का जल्द से जल्द तकनीकी समाधान कराने का भरोसा दिया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। फिलहाल कॉलेज कैंपस में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है तथा छात्र परिसर में जमे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed