फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Elderly farmer murdered while sleeping at tubewell

Jalaun: ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध किसान की हत्या, सिर व चेहरे पर वार कर उतारा मौत के घाट

Mon, 22 Jun 2026 10:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 22 Jun 2026 10:44 PM IST
सार
Register For Event

Jalaun News: वृद्ध किसान की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना गोहन थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरा गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
Jalaun: Elderly farmer murdered while sleeping at tubewell
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा में मंगलवार रात ट्यूबवेल पर सो रहे एक वृद्ध किसान की अज्ञात लोगों ने निर्मम हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पृथ्वीपुरा निवासी गिरिजाशंकर तिवारी (75) कई वर्षों से अपने खेत पर बने ट्यूबवेल पर ही रात में सोते थे। रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लकड़ी के खंभों से उनके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक के परिवार में एक पुत्र राकेश तिवारी और एक विवाहित पुत्री है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

 

सूचना मिलने पर गोहन थाना पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। एसपी विनय कुमार सिंह का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed