{"_id":"6aca330396a5634f2e035927","slug":"kanpur-retired-lab-technician-suffering-from-asthma-ends-life-by-jumping-in-front-of-a-train-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दमा से परेशान सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दमा से परेशान सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Sat, 10 Oct 2026 06:16 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:16 PM IST
Kanpur News: लैब टेक्नीशियन आठ साल पहले कार्डियोलॉजी से सेवानिवृत्त हुए थे। दो साल से इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बर्रा के विश्व बैंक निवासी कार्डियोलॉजी के सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन राजकिशोर रस्तोगी (69) ने शनिवार को गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह दो साल से दमा की बीमारी से परेशान थे और लगातार इलाज करा रहे थे। राजकिशोर करीब आठ साल पहले कार्डियोलॉजी से लैब टेक्नीशियन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
परिजन के मुताबिक, दो साल से दमा का इलाज चल रहा था, लेकिन राहत नहीं मिलने से वह तनाव में रहने लगे थे। शनिवार सुबह वह दवा लेने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचकर ट्रेन के आगे कूद गए। राजकिशोर के बड़े बेटे अभिषेक रस्तोगी निजी क्षेत्र में काम करते हैं। बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे जीआरपी ने फोन कर घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग स्टेशन पहुंचे तो राजकिशोर का शव देखकर बदहवास हो गए। मृतक के पास मिले आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से उनकी पहचान की गई। परिवार में पत्नी कुसुम रस्तोगी और छोटा बेटा ओमन हैं। जीआरपी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन